Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जब शाहरुख खान ने पहले ही कर दी रणवीर सिंह के बड़े स्टार बनने की भविष्यवाणी

Ranveer Singh, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 17:04 IST

यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2025 और 2026 रणवीर सिंह के नाम रहा। अभिनेता ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया। किसी ने नहीं सोचा था कि साल 2010 में यशराज फिल्म्स की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाला बिट्टू शर्मा धुरंधर बनकर सिनेमा पर छाने वाला है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान ने अभिनेता के अभिनय की परख पहली ही फिल्म में कर दी थी और उसी वक्त कह दिया था कि 'ये आ गया है, अब हमारा क्या होगा'?

रणवीर सिंह का करियर महज़ एक अभिनेता की शुरुआत नहीं थी, बल्कि पर्दे पर एक ऐसी ऊर्जा का विस्फोट था जिसे हिंदी सिनेमा ने दशकों से महसूस नहीं किया। अभिनेता के एनर्जी लेवल की हमेशा तारीफ होती है, और उन्होंने समय-समय पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया, चाहे वह 'लुटेरा' में खामोशी से दर्शकों का दिल जीतना हो, या फिर 'राम-लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' से फैंस का दिल धड़काना हो।

अभिनेता ने हर किरदार से सिनेमा में अपने कदमों को मजबूती से जमाया है। रणवीर की इसी प्रतिभा को शाहरुख खान ने उनकी पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में ही पहचान लिया था। अभिनेता को पहली फिल्म में फिल्मफेयर के बेस्ट डेब्यू एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। स्टेज पर रणवीर किसी बच्चे की तरह अवॉर्ड लेते वक्त रोए थे और फिल्ममेकर यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा का दिल से धन्यवाद दिया था।

अभिनेता के लिए यह बहुत बड़ी बात थी कि अवॉर्ड उन्हें शाहरुख खान के हाथों से मिला था। शाहरुख खान ने भरी स्टेज पर कहा था कि "तू क्यों हो रहा है? अब रोने का समय तो हमारा है क्योंकि हिंदी सिनेमा में तू जो आ गया है, अब पता नहीं, हमारा क्या होगा।" शाहरुख ने रणवीर को बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत और उभरता सितारा कहा था, हालांकि उस वक्त अभिनेता स्टेज पर सिसकते हुए थोड़ा सा हंसने की कोशिश कर रहे थे।

रणवीर का करियर "ऐंवई ऐंवई लूट गया" से शुरू होकर अब 'धुरंधर-2' के 'आरी-आरी' तक सफल मुकाम पर पहुंच गया है, जिसका इंतजार हर अभिनेता अपने फिल्मी करियर में करता है और बहुत कम लोग ही इस मुकाम तक पहुंच पाते हैं।

 

Tags: Ranveer Singh , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD