Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

संजना पांडे की 'तुलसी विवाह' का ट्रेलर रिलीज, दिखेगी तुलसी की हिम्मत और संघर्ष

Bhojpuri, Bhojpuri Film, Sanjana Pandey, Tulsi Vivah, Tulsi Vivah Trailer, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 13:09 IST

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। यह एक ऐसी साहसी महिला पर केंद्रित है, जो कैंसर बीमारी से लड़ते हुए अपना जीवन संभालती है। शनिवार को फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया। 4 मिनट 5 सेकंड के ट्रेलर की पूरी कहानी में तुलसी और उसका पति कई मुश्किलों का सामना करते हैं।

ट्रेलर की शुरुआत तुलसी नाम की एक साधारण लड़की से होती है, जिसका किरदार संजना पांडे निभा रही हैं। कहानी के प्रारंभ में, तुलसी को देखने आए वर पक्ष के लोग उसे पसंद कर लेते हैं और 'रोका' की रस्म संपन्न होती है। इसके पश्चात विवाह की तैयारियां आरंभ हो जाती हैं, किंतु इसी बीच परिजनों को तुलसी के कैंसर से पीड़ित होने का पता चलता है।

इस विषम परिस्थिति में तुलसी की चाची इस बात को गोपनीय रखने की सलाह देती हैं। विवाह के बाद जब तुलसी अपने ससुराल पहुंचती है, तो ससुराल पक्ष को उसकी बीमारी का पता चलता है। वे इसे 'छल' मानकर तुलसी को घर से निकालने की बात करने लगते हैं। इस मुश्किल वक्त में तुलसी का पति उसका साथ देता है और इलाज शुरू करवाता है।

हालांकि, इस संघर्षपूर्ण समय में सहायता के लिए कोई भी आगे नहीं आता, जिससे दोनों बहुत परेशान हो जाते हैं। ट्रेलर के अंत में तुलसी अपने इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में जाती दिखाई देती है। यह दृश्य फिल्म की भावुकता को और बढ़ा देता है। मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म का लेखन सत्येन्द्र सिंह ने किया है और संगीत ओम झा ने तैयार किया है, जबकि इसके निर्माता संदीप सिंह व मंजुल ठाकुर हैं।

फिल्म भोजपुरी पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है। इसमें पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और संस्कारों को खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म में संजना पांडे के अलावा, गोलू तिवारी, संजय पांडेय, कंचन मिश्रा, आलोक सिंह, प्रकाश जैस, निशा तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, और श्वेता कुमारी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

 

Tags: Bhojpuri , Bhojpuri Film , Sanjana Pandey , Tulsi Vivah , Tulsi Vivah Trailer , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD