Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

गुरलाल घनौर ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ के तहत गांव बडौली गुज्जरां से श्रद्धालुओं की बस रवाना की

पवित्र स्थलों के दर्शन के लिए लोगों के लिए वरदान साबित हुई योजना – गुरलाल घनौर

Gurlal Singh, Ghanaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घनौर , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 18:10 IST

हल्का घनौर के विधायक गुरलाल सिंह घनौर ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत गांव बडौली गुज्जरां से श्रद्धालुओं की बस को रवाना किया। गुरलाल घनौर ने बताया कि यह बस यात्रियों को श्री हरिमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जलियांवाला बाग, पार्टीशन म्यूजियम, वाघा बॉर्डर तथा अमृतसर के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाएगी।

विधायक ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने लोगों की सेवा के लिए वास्तविक अर्थों में एक अनूठी पहल की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का चयन ड्रॉ के माध्यम से किया गया है, जिससे पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है।

विधायक गुरलाल घनौर ने कहा कि बहुत से लोगों की इच्छा पवित्र स्थलों के दर्शन करने की होती है, और इसी इच्छा को पूरा करने के लिए यह विशेष पहल की गई है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाता है और जो लोग किसी कारणवश पवित्र स्थलों के दर्शन से वंचित रह गए थे, उनके लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है।

गुरलाल घनौर ने कहा कि आप सरकार ने सामाजिक और धार्मिक सौहार्द को और मजबूत करने के लिए पंजाब के लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने का यह सराहनीय प्रयास किया है। इस मौके पर तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार और विधायक गुरलाल घनौर का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके लिए जीवनभर की यादगार साबित होगी।

 

Tags: Gurlal Singh , Ghanaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD