Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

'मां का सम' में दिखेगा इमोशन और ह्यूमर का अनोखा मेल, ट्रेलर में सामने आई मां-बेटे की दिल छू लेने वाली कहानी

Web Series, OTT, Maa Ka Sum, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 15:36 IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों ऐसी कहानियों की मांग बढ़ती जा रही है, जिनमें रिश्तों की गहराई, भावनाएं और हल्का-फुल्का ह्यूमर एक साथ देखने को मिले। इसी कड़ी में एक नई वेब सीरीज 'मां का सम' काफी चर्चा में है, जिसमें एक मां और बेटे के रिश्ते को बेहद अलग अंदाज में दिखाया गया है। इस सीरीज में मोना सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस सीरीज का ट्रेलर जारी हो चुका है।

ट्रेलर की शुरुआत एक 19 साल के लड़के अगस्त्य से होती है। अगस्त्य का किरदार मिहिर आहूजा ने निभाया है। वह गणित का जीनियस है और हर चीज को फार्मूला और लॉजिक से समझता है। उनका कहना है- 'मैथ्स हो या प्यार, दोनों एक ही इक्वेशन हैं।' इसी सोच के साथ वह अपनी मां की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए एक अनोखा मिशन 'प्रोजेक्ट मॉम' शुरू करता है।

इस मिशन के तहत वह अपनी सिंगल मदर विनिता (मोना सिंह) के लिए एक परफेक्ट पार्टनर ढूंढता है। ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि अगस्त्य पूरी प्लानिंग और लॉजिक के साथ अपनी मां के लिए रिश्ते ढूंढने की कोशिश करता है। वह मैथ्स के सवालों की तरह अलग-अलग लोगों को परखता है, उनके व्यवहार और स्वभाव को समझने की कोशिश करता है।

लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह साफ हो जाता है कि प्यार को किसी फार्मूले में नहीं बांधा जा सकता। इस दौरान कई मजेदार और भावनात्मक पल सामने आते हैं, जहां अगस्त्य की सारी प्लानिंग धीरे-धीरे उलझती जाती है और जिंदगी उसे नया सबक सिखाती है। इस सीरीज में अपने किरदार विनिता को लेकर मोना सिंह ने कहा, ''यह रोल मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि ऐसा किरदार मैंने पहले कभी नहीं निभाया।

विनिता एक ऐसी महिला है जो अपने बेटे के साथ दोस्त की तरह रिश्ता रखती है, जिसमें भरोसा, प्यार और समझदारी होती है। इस कहानी में एक मां का अपने बेटे पर भरोसा और बेटे का अपनी मां के लिए कुछ अच्छा करने का जज्बा बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है।'' मोना सिंह ने कहा, ''इस सीरीज में मेरा किरदार अपनी भावनाओं को खुलकर जीता है।

वह दोबारा प्यार पर भरोसा करने की कोशिश करती है और अपने बेटे के अनोखे नजरिए को भी समझने की कोशिश करती है। यह कहानी हंसी और इमोशन के बीच बहुत अच्छा संतुलन बनाती है और दर्शकों को एक सच्ची और जुड़ी हुई कहानी का एहसास कराती है।'' वहीं मिहिर आहूजा ने अपने किरदार अगस्त्य को लेकर कहा, ''बाहर से वह जितना समझदार और आत्मविश्वासी दिखता है, अंदर से वह उतना ही भावुक बेटा है।

वह अपनी मां से बहुत प्यार करता है और चाहता है कि उसकी मां खुश रहे। यही वजह है कि वह अपने तरीके से उनकी जिंदगी में खुशियां लाने की कोशिश करता है। मां-बेटे के बीच की दोस्ती और अपनापन इस कहानी की सबसे बड़ी ताकत है।'' यह सीरीज प्राइम वीडियो पर 3 अप्रैल से स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Web Series , OTT , Maa Ka Sum , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD