Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अक्षय ओबेरॉय के करियर का टर्निंग पॉइंट रही 'फाइटर', बोले-मुझे मेरी मेहनत का फल मिला

Akshay Oberoi, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Mar 2026

Last updated on: Mar 26, 2026, 16:21 IST

फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों को कौन-सा प्रोजेक्ट लोकप्रियता दिला दें, ये कहना मुश्किल होता है। कुछ ऐसा ही हुआ अभिनेता अक्षय ओबेरॉय के साथ जिन्होंने लंबे समय तक पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन लोकप्रियता उन्हें तब मिली, जब फिल्म साल 2024 में 'फाइटर' रिलीज हुई। यह फिल्म उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

अक्षय ओबेरॉय के कहा, '''फाइटर' ने मेरे करियर को एक नया मोड़ दिया। यह फिल्म एक ऐसा अनुभव था, जिसने मुझे अंदर से मजबूत किया। इस फिल्म के बाद मुझे यह एहसास हुआ कि मैंने अभिनय का रास्ता क्यों चुना था। 'फाइटर' ने मुझे प्रोफेशनल तौर पर आगे बढ़ाया और इमोशनली एक नई एनर्जी दी। इस फिल्म के जरिए दर्शकों और फिल्ममेकर्स की नजर मुझ पर पड़ी, जिससे मेरे लिए नए मौके खुलने लगे।''

उन्होंने कहा, ''इस फिल्म के बाद मुझे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिला। मैं फिलहाल 'टॉक्सिक' और 'किंग' फिल्मों में काम कर रहा हूं। एक समय ऐसा था, जब मैंने इस तरह के मौके की कल्पना भी नहीं की थी, लेकिन आज मैं इन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।'' अक्षय ओबेरॉय ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, ''इंडस्ट्री में मेरा सफर आसान नहीं था।

कई बार ऐसा समय आया, जब मुझे लगा कि चीजें आगे नहीं बढ़ रही हैं। मैं खुद से सवाल करने लगा, लेकिन कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करता रहा। इसी मुश्किल समय ने मुझे मजबूत बनाया है और आगे आने वाले अच्छे समय के लिए तैयार किया।'' उन्होंने कहा, ''फिल्म इंडस्ट्री हर दिन इंसान को विनम्र बनाती है। 

इतने साल तक काम करने के बाद भी मैंने हमेशा खुद को सीखने की स्थिति में रखा। कई बार आत्मविश्वास डगमगाया, लेकिन मैंने अपने काम और प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखा। आज जब मैं अपने करियर के इस नए दौर में हूं, तो मुझे लगता है कि मेरी मेहनत का फल मुझे मिल रहा है।''

 

Tags: Akshay Oberoi , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD