Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: डॉ अजय गुप्ता

Dr Ajay Gupta, Amritsar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 26, 2026, 13:09 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 60 के क्षेत्र मेडिसिन मार्केट में गलियां बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा  क्षेत्र में विकास कार्य की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र में लोगों द्वारा विकास कार्य करवाने की मांग की जाती है, उस क्षेत्र में विकास कार्य शुरू करवा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की  सभी टूटी गलियों और सड़कों को फिर से बनाने का काम शुरू हैं । 

इसके साथ ही पानी और सीवरेज सिस्टम को भी ठीक किया जा रहा है, ताकि इलाके के लोगों को साफ और सुविधाजनक माहौल मिल सके। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार “काम की राजनीति” में यकीन रखती है और हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास के काम किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि शहर की पुरानी वॉल्ड सिटी में पहले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। वॉल्ड सिटी में पिछले लंबे अरसे से लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वॉल्ड सिटी में सीवरेज की समस्याओं का पूरी तरह से हल आने वाले दिनों में निकाल दिया जाएगा।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि प्रतिदिन लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका पहल के आधार पर हल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सड़कें, गलियां, पानी और सफ़ाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है

इस मौके पर वार्ड इंचार्ज विशाल गिल, बबीता जायसवाल, मैडम मधु, रामकुमार, वासु जी, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स, नगर निगम अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

 

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD