Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'धुरंधर द रिवेंज' का गाना 'फिर से' रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- 'आप भी रोने लगे?'

Ranveer Singh, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Dhurandhar 2, Dhurandhar The Revenge, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 16:43 IST

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के बाकी के दिनों के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। फिल्म को मिल रही सफलता के बीच मूवी का नया गाना 'फिर से' रिलीज कर दिया गया है।

'धुरंधर: द रिवेंज' का नया गाना 'फिर से' रिलीज कर दिया गया है। गाने में रणवीर सिंह की जसकीरत सिंह रांगी से हमजा अली बनने की जर्नी को दिखाया गया है। गाने में पहले जसकीरत सिंह रांगी को अपने पिता और परिवार के साथ खुश दिखाया गया है और फिर दूसरी तरफ अभिनेता यालिना जमाली के साथ जीवन के अच्छे और बुरे दौर से गुजरते दिख रहे हैं।

स्टील पर फिल्म के कुछ सीन्स के जरिए कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है। गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जबकि संगीत शाश्वत सचदेव ने दिया है। गाना रणवीर सिंह के किरदार के इमोशन को दिखाता है, जो जिंदगी को फिर से जीना चाहता है। रणवीर सिंह ने नए गाने के रिलीज की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है, और उन्होंने फैंस से पूछा, "मैं तो रोने लगा, क्या आप भी?" बता दें कि फिल्म से कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा पसंद 'जान से गुजरते हैं' गाने को किया जा रहा है।

गाना 7 मिलियन के पार जा चुका है। यह गाना ऑरिजनल नहीं, बल्कि नुसरत फतेह अली खान द्वारा लिखी कव्वाली से लिया गया है। कव्वाली के बोल के साथ म्यूजिक मिक्स करके गाने को क्लासी बनाने की कोशिश की गई है, जबकि दूसरा गाना 'आरी-आरी' भी खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना भी पंजाबी गाने से प्रेरित है। दोनों ही गानों को सोशल मीडिया पर ढेर सारा प्यार मिल रहा है, और यही कारण है कि फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Dhurandhar 2 , Dhurandhar The Revenge , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD