Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

Web Series, Maa Ka Sam, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 15:54 IST

अभिनेत्री मोना सिंह जल्द ही वेब सीरीज 'मां का सम' में नजर आएंगी। यह एक भावुक ड्रामा सीरीज है, जो प्यार, परिवार और एल्गोरिदम के अनोखे मिश्रण को पेश करेगी। निकोलस खरकोंगोर द्वारा निर्देशित सीरीज 3 अप्रैल को यह भारत समेत दुनिया के 240 देशों और इलाकों में रिलीज होगी। दर्शक इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सबटाइटल्स के साथ देख सकेंगे।

इसमें मोना सिंह, अंगिरा धर, मिहिर आहूजा और रणवीर बराड़ जैसे कलाकार शामिल हैं। सीरीज की कहानी अगस्त्य नामक स्मार्ट टीनएज के लड़के ईर्द-गिर्द घूमती है। वह जीनियस होता है और पूरी दुनिया को नंबर्स, ग्राफ और एल्गोरिदम के नजरिए से देखता है। उसके लिए हर समस्या का एक लॉजिकल समाधान होता है। वहीं, अपनी मां के लिए सही जीवनसाथी ढ़ूंढने की तलाश में भी रहता है।

वह फैसला लेते हुए 'प्रोजेक्ट मॉम' की शुरुआत करता है। वह सोचता है कि मैथ की मदद से वह अपनी मां के लिए परफेक्ट पार्टनर चुन लेगा लेकिन जैसे-जैसे योजना आगे बढ़ती है, लॉजिक और इमोशन के बीच टकराव शुरू हो जाता है। इस सफर में अचानक मुलाकातें, जिंदगी की अनिश्चितताएं और असली इमोशंस शामिल हैं।

सीरीज ह्यूमर, अपनापन और मैथ के हल्के-फुल्के तड़के के साथ मां-बेटे के रिश्ते का एक नया और गहरा पहलू दिखाती है। बबिता अशिवाल ने यूनोइया फिल्म्स के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। सीरीज को लेकर फिल्म के निर्माता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, इस सीरीज की जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वह थी उस लड़के के रिश्तों को देखने का तरीका।

यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपनी टीनएज के आखिरी दिनों में है और मैथ व डेटा के जरिए प्यार और जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी कहानी है जिससे आप तुरंत जुड़ाव महसूस करते हैं। इसकी कहानी हास्य से भरपूर है और इसमें छोटी-छोटी सीखें भी हैं जो हम सभी जिंदगी को समझने की कोशिश में सीखते हैं।

प्राइम वीडियो हमेशा से काम करने के लिए एक बेहतरीन पार्टनर रहा है। 'मां का सम' एक ऐसी पारिवारिक सीरीज है जिसे पूरा परिवार एक साथ देख सकता है; यह युवाओं से लेकर बुज़ुर्गों तक, सभी का मनोरंजन करने का वादा करती है।" प्राइम वीडियो इंडिया के निर्देशक और ओरिजिनल्स हेड निखिल मधोक ने कहा, "रिश्तों पर आधारित कहानियां हमेशा लोगों को छूती हैं क्योंकि वे उन भावनाओं और बंधनों को दिखाती हैं जो हर किसी को अपने जैसे लगते हैं।

'मां का सम' मां-बेटे के रिश्ते को केंद्र में रखकर उसे बहुत अनोखे अंदाज में पेश करती है। इसमें इस रिश्ते की कोमलता, नोक-झोंक और बिना कहे एक-दूसरे को समझने की भावना को बहुत ईमानदारी से दिखाया गया है। मोना और मिहिर ने अपने किरदारों में शानदार काम किया है। हम 3 अप्रैल को दुनिया भर के दर्शकों के लिए यह खास कहानी पेश करने जा रहे हैं।"

 

Tags: Web Series , Maa Ka Sam , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD