Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिक्षा, कृषि व पशुपालन ऋण को भी प्राथमिकता दें बैंक: हेमराज बैरवा

डीएलआरसी बैठक में वार्षिक ऋण योजना की प्रगति की समीक्षा

Hemraj Bairwa, Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 15:33 IST

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बैंकों से शिक्षा, कृषि एवं अन्य उत्पादक क्षेत्रों के लिए ऋण वितरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ढगवार दुग्ध प्लांट भी शुरू होने जा रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। ऐसे में बैंकों को गौ-पालन जैसे क्षेत्रों में भी किसानों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाना चाहिए।

यह विचार उन्होंने आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला समन्वय समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में वर्ष 2025-26 की वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत दिसंबर 2025 तक की उपलब्धियों एवं प्रगति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने सभी बैंकों को ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए तथा शिक्षा और कृषि ऋण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। बैठक का संचालन करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक कांगड़ा पृथ्वी रणवीर ने जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 8945.20 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले दिसंबर 2025 तक बैंकों ने 6677.01 करोड़ रुपये का ऋण वितरण कर 74.64 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 तक जिले में बैंकों द्वारा कुल 48986.37 करोड़ रुपये जमा किए गए तथा 12779.68 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया, जिससे ऋण-जमा अनुपात 26.09 प्रतिशत रहा। इस अनुपात को बढ़ाने के लिए बैंकों को विशेष प्रयास करने की आवश्यकता बताई गई। 

वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर तिमाही तक प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में 53.61 प्रतिशत तथा गैर-प्राथमिकता क्षेत्र में 308.32 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 तक कृषि क्षेत्र में 1755.42 करोड़ रुपये तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र में 3787.98 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं। 

साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड योजना में भी निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है। सभी बैंक शाखाओं को शेष किसानों को केसीसी जारी करने तथा स्वयं सहायता समूह एवं संयुक्त देयता समूह को ऋण देने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक हिमांशु साहू ने किसानों एवं किसान उत्पादक संगठनों के लिए ऋण प्रवाह को सुदृढ़ करने हेतु ई-नेगोशिएबल वेयरहाउस रसीद, ई-किसान उपज निधि तथा क्रेडिट गारंटी योजना  जैसी डिजिटल पहलों की जानकारी दी। 

उन्होंने मत्स्य एवं जलीय कृषि अवसंरचना विकास निधि सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कोल्ड चेन और भंडारण अवसंरचना विकसित करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त पीएनबी आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्रशिक्षुओें को ऋण उपलब्ध करवाने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में आरबीआई शिमला के प्रतिनिधि तरुण चैधरी, पीएनबी धर्मशाला के उपमंडल प्रमुख भरत कैलाश चंद्र ठाकुर, आरसेटी निदेशक मदन लाल, जीएम डीआईसी ओपी जरियाल, उप निदेशक कृषि कुलदीप धीमान, जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास भानु प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD