Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

कभी खाना डिलीवर करता था, आज जॉन अब्राहम के साथ सेट पर हूं : हर्षवर्धन राणे

Harshvardhan Rane, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 12:50 IST

अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों आगामी फिल्म 'फोर्स-3' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की शूटिंग गुजरात में शुरू हो चुकी है। अभिनेता हर्षवर्धन राणे फिल्म की शूटिंग की तैयारी में लगे हुए हैं। वह अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ शूटिंग कर रहे हैं। अभिनेता ने फिल्मी जगत तक के अपने सफर को याद किया। उन्होंने बताया कि फिल्मों से पहले उन्होंने कई जगह काम किया। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, "दुनिया के बेहतरीन प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम के लिए काम कर रहा हूं। पहले डिलीवरी बॉय था, उनका फैन था और अब उनके सेट पर हूं…सभी डिलीवरी बॉयज के लिए जो अपने सपनों को सच करना चाहते हैं। कच्ची सड़कों पर चलना आपको मजबूत बनाता है, अनुचित डिलीवरी समय आपको अनुशासित करता है, गर्मी आपकी धैर्य परीक्षा लेती है, बारिश आपकी हिम्मत को चुनौती देती है और लंबी सवारी घंटे आपकी सीमाओं को परखते हैं।

आप सिर्फ ऑर्डर डिलीवर नहीं कर रहे, आप धैर्य, मेहनत और सहनशीलता बना रहे हैं।" आगामी हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'फोर्स 3' का निर्देशन भव धूलिया कर रहे हैं। यह फिल्म 'फोर्स' फ्रेंचाइजी का रीबूट है, जिसमें जॉन अब्राहम एसीपी यशवर्धन के रूप में धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म को लेकर अन्य जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि 2027 में फोर्स 3 को रिलीज किया जा सकता है।

'फोर्स' साल 2011 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद साल 2016 में इसका सीक्वल रिलीज किया गया था, और अब लंबे अंतराल के बाद 'फोर्स 3' वापसी कर रही है। हर्षवर्धन जल्द ही ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिला' में अभिनेत्री सादिया खातिब के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा खलनायक भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और करण वीर मेहरा स्क्रीन पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन इसकी रिलीज को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

 

Tags: Harshvardhan Rane , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD