Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रव्यापी मेरा युवा भारत शहीद दिवस पदयात्रा में युवा कार्यक्रम और रक्षा खडसे ने युवाओं से शहीदों के आदर्श अपनाने का आह्वान किया

मेरा युवा भारत शहीद दिवस पदयात्रा में देश के 763 जिलों के युवा संगठित हुए, राष्ट्र निर्माण की भावना को बल मिला

Raksha Khadse, Gaurav Gautam, Faridabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 11:23 IST

शहीद दिवस के अवसर पर, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने "मेरा युवा भारत, मेरी जिम्मेदारी" विषय से आज राष्ट्रव्यापी पदयात्रा आयोजित की, जिसमें सभी 763 जिलों के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई। फरीदाबाद में आयोजित प्रमुख कार्यक्रम में युवाओं की व्यापक भागीदारी रही, जो राष्ट्र निर्माण में उनकी सशक्त भूमिका दर्शाती है।

आयोजन में युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे, हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौरव गौतम और मेरा युवा भारत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, आईएएस सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। फरीदाबाद में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पुष्पांजलि अर्पित करने और वंदे मातरम गान के साथ के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालया से पदयात्रा आरंभ हुई।

प्रमुख मार्गों से होते हुए पदयात्रा शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई, जहां इसमें शामिल लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए, युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री ने शहीदों के आदर्शों की शाश्वत प्रासंगिकता पर जोर देते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को कर्म में अपनाने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि “जो राष्ट्र अपने इतिहास को याद रखता है, वह मजबूत और आत्मनिर्भर बना रहता है। उन्होंने कहा कि मेरा युवा भारत कार्यक्रम लाखों युवाओं को राष्ट्रीय विकास में सक्रियता से जोड़ रहा है। श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने जोर देकर कहा कि 2047 के विकसित भारत लक्ष्य को प्राप्त करना काफी हद तक युवा नेतृत्व पर निर्भर रहेगा।

उन्होंने युवाओं से त्याग, उत्तरदायित्व और सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि पदयात्रा, युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने का एकजुट राष्ट्रीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सामूहिक युवा बल विकास पथ पर भारत के आगे बढ़ने में केंद्रीय भूमिका निभाएगा।

एमवाई भारत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी- डॉ. प्रियंका शुक्ला, आईएएस ने कहा कि यह पहल प्रतीकात्मक आयोजन से अब संरचित भागीदारी के बदलाव को दर्शाती है, जहां युवाओं को राष्ट्र निर्माण के सक्रिय हितपक्षों और प्रणेताओं के रूप में स्थान दिया गया है। पदयात्रा से पहले युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

इनमें माय भारत पोर्टल (mybharat.gov.in) पर राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान शामिल रहा, जिसमें गुमनाम नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। रचनात्मकता को बढ़ावा देने और युवाओं की प्रेरणादायक उपलब्धियां प्रदर्शित करने के लिए "एक युवा ऐसा भी" शीर्षक से एक रील-मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी।

राष्ट्रव्यापी पहल के अंतर्गत, 22 मार्च, 2026 को 'मेरा भारत नागरिक भावना चुनौती' आयोजित की गई, जिसमें सभी जिलों में श्रमदान गतिविधियां शामिल रहीं। इन गतिविधियों में स्वच्छता अभियान और सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान शामिल रहे, जिनका उद्देश्य नागरिक दायित्व और सामूहिक कार्य व्यवहार व्यापक बनाना रहा। 

एक समर्पित "मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी" प्रतिज्ञा दीवार भी स्थापित की गई, जिससे प्रतिभागियों को राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भावना को सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने का अवसर मिला। शहीद दिवस पदयात्रा में युवाओं को भारत के विकास में सक्रियता से योगदान देने का सशक्त आह्वान किया गया। इस आयोजन ने उन्हें दायित्वपूर्ण नागरिकता, एकता को बढ़ावा देने और देशभक्ति की भावना संबंधी प्रतिबद्धता दोहराने का मंच प्रदान किया।

 

Tags: Raksha Khadse , Gaurav Gautam , Faridabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD