Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

'उम्र कोई भी हो, जिम में पसीना बहाना जरूरी', वरुण धवन ने दिया खास मैसेज

Varun Dhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 17:42 IST

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियो में हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है। सोमवार को उन्होंने मजेदार अंदाज में अपनी फिटनेस को लेकर एक खास पोस्ट किया। अभिनेता ने फिटनेस को लेकर एक मजेदार और इंस्पायरिंग पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की।

पोस्ट में वे जिम में नजर आ रहे हैं और हाथ में डंबल लिए हुए हैं। वरुण ने इस फोटो के साथ लिखा, "है जवानी तो वर्कआउट करना है।" वरुण ने पोस्ट का कैप्शन मजाकिया अंदाज में फिल्म के टाइटल से जोड़ते हुए लिखा, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही, इससे जुड़ाव भी महसूस कर रहे हैं। वरुण अपने काम के साथ फिटनेस पर भी पूरा ध्यान देते हैं।

वे नियमित रूप से जिम जाते हैं और हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं। डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसमें चंकी पांडे, मौनी रॉय, रोहित सराफ और जिमी शेरगिल जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी हैं और इसे टिप्स फिल्म्स प्रेजेंट कर रही है।

यह फिल्म डेविड धवन की क्लासिक कॉमेडी स्टाइल का आधुनिक मिश्रण बताई जा रही है, जो 'बीवी नंबर 1' के दौर की याद दिला सकती है। वहीं, इस फिल्म के साथ डेविड धवन काफी समय के बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर काफी समय से बदलाव किए जा रहे थे और अब यह फिल्म 12 जून को रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म को 5 जून को रिलीज करने की घोषणा की थी, लेकिन यश की 'टॉक्सिक' के साथ टकराव से बचने के लिए रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया। 

 

Tags: Varun Dhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD