Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

रादौर में मिनी सचिवालय बनने से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी विभिन्न सरकारी सेवाएं -श्याम सिंह राणा

Shyam Singh Rana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रादौर , 22 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 15:12 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने आज उपमंडल रादौर में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मिनी सचिवालय भवन का विधिवत पूजा पाठ एवं नारियल तोड़कर आधारशिला रखते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मिनी सचिवालय के बनने से आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

उन्होंने बताया कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा और इसमें विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे। हलके की जनता को प्रशासन से संबंधित अपने अधिकांश काम करवाने के लिए जिला के विभिन्न स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, ऐसा होने से पैसे व समय दोनों की बचत होगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि रादौर में बनने वाले मिनी सचिवालय में उपमंडल अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय और न्यायालय, ई-दिशा केन्द्र, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, उपमंडल शिक्षा अधिकारी कार्यालय, ट्रेजरी कार्यालय, पोस्ट ऑफिस कार्यालय, सरकारी बैंक, डीएसपी कार्यालय, नगरपालिका कार्यालय, एसडीओ एग्रीकल्चर कार्यालय, चुनाव कार्यालय, पशुपालन कार्यालय, एक्साइज एंड टैक्सेशन कार्यालय, एआईपीआरओ कार्यालय, इंडस्ट्री कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण आदि कार्यालय होंगे।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री श्री मंत्री श्याम सिंह राणा ने अनाज मंडी रादौर में मार्किट कमेटी के सौजन्य से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खोली गई अटल किसान मजदूर कैंटीन का रिबन काटकर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की सोच है कि हर वर्ग के साथ-साथ किसान-मजदूर व जरूरतमंदों को किसी न किसी रूप में लाभ मिले। इसी कड़ी में मार्किट  कमेटी के सहयोग से अनाज मंडी में आने वाले किसान, मजदूर व अन्य गरीब लोगों को बहुत कम पैसों में भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि अनाज मंडी में गांवों से आने वाले किसानों एवं मंडी में कार्य करने वाले मजदूरों व अन्य लोगों को आसानी से भरपूर मात्रा में भोजन दिया जा सके।

उन्होंने बताया कि किसान, मजदूर व गरीब व्यक्तियों को 10 रुपये थाली के हिसाब से भोजन दिया जाएगा। इस कैंटीन में कोई भी किसान-मजदूर व अन्य व्यक्ति आकर भोजन ग्रहण कर सकता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री ईश्वर सिंह पलाका, मार्किट कमेटी के चेयरमैन श्री रूपिन्द्र सिंह मल्ली व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Shyam Singh Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD