Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

Ranveer Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 15:01 IST

रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर कहर मचा रही है। फिल्म के किरदार तो फैंस का दिल जीत ही रहे हैं, लेकिन साथ ही कर्मिशयली भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। फिल्म ने चार दिनों में 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो 'जवान', 'पठान', और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों के कलेक्शन से कई अधिक है।

कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर: द रिवेंज' का आधिकारिक कलेक्शन आदित्य धर की कंपनी बी62 स्टूडियो की तरफ से ही शेयर किया गया है। बी62 स्टूडियो के द्वारा पेश किए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन प्रेड- प्रीव्यू को मिलाकर 145 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि दूसरे दिन 83 करोड़, तीसरे दिन 117 करोड़ और चौथे दिन 121 करोड़ का कलेक्शन किया है।

कुल मिलाकर फिल्म ने भारत में 466 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि अगर ओवरसीज आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म ने विदेशी बाजार में 211 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो मात्र 4 दिन में फिल्म ने कुल 761 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने मात्र 4 दिनों में ही बाहुबली की कुल कमाई का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सैकनिल्क के मुताबिक बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 650 करोड़ रुपए की थी। यह कलेक्शन फिल्म के ग्लोबल कलेक्शन को मिलाकर बताया गया था लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' ने मात्र 4 दिन में बाहुबली के आंकड़ों को ध्वस्त कर दिया। अगर फिल्म की रफ्तार ऐसे ही आगे बढ़ती रहती तो जल्द ही फिल्म अल्लू-अर्जुन की 'पुष्पा' का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी।

बता दें कि फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और रिलीज से पहले 18 मार्च को फिल्म का पेड- प्रीव्यू भी रखा गया। फिल्म की अवधि लंबी होने के बाद भी दर्शक फिल्म पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। रणवीर सिंह के अभिनय की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है क्योंकि फिल्म के पहले भाग की तुलना में अभिनेता के किरदार का दूसरे पार्ट में जलवा देखने को मिल रहा है।

 

Tags: Ranveer Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD