Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कुलतार सिंह संधवां के नेतृत्व में विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने समाना टावर मोर्चा की संगत से की मुलाकात

भगवंत सिंह मान सरकार ने बैसाखी के मौके पर ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट’ में संशोधन के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया – स्पीकर संधवां

Kultar Singh Sandhwan, Dr Inderbir Singh Nijjar, Chetan Singh Jauramajra
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

समाना , 22 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 11:34 IST

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ समाना टावर मोर्चा की संगत से मुलाकात की। इस अवसर पर बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक में संगत के विशाल इकत्रता में संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा की कि पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट-2008’ में संशोधन कर सख्त कानून लाने के लिए 13 अप्रैल को बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में पारित कानून का मसौदा 14 अप्रैल को समाना मोर्चे में लेकर पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि वह स्वयं यह मसौदा अक्टूबर 2024 से टावर पर बैठे भाई गुरजीत सिंह खालसा को सौंपेंगे। इस दौरान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के साथ आम आदमी पार्टी के राज्य महासचिव एवं मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू, संत समाज की ओर से बाबा भूपिंदर सिंह रामपुर खेड़ा वाले, विधानसभा की सिलेक्ट कमेटी के चेयरमैन डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, अजीतपाल सिंह कोहली, गुरलाल घनौर, नरेंद्र कौर भराज, गुरदेव सिंह देव मान और कुलवंत सिंह बाजीगर भी उपस्थित थे।

इससे पहले मोर्चा नेताओं के साथ हुई बैठक में समाना मोर्चा के कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह, अमितोज सिंह मान, पुष्पिंदर सिंह काका, तलविंदर सिंह औलख, अमरजीत सिंह मर्यादा और काका सिंह कोटड़ा शामिल थे। इस दौरान टावर पर बैठे भाई गुरजीत सिंह खालसा ने मोबाइल पर स्पीकर संधवां से बातचीत करते हुए पंजाब सरकार द्वारा ‘बेअदबी’ विरोधी सख्त कानून बनाने के लिए विशेष सत्र बुलाने पर धन्यवाद किया और कहा कि कानून पारित होने के बाद वह टावर से नीचे उतर आएंगे।

संगत को संबोधित करते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस बात के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि प्रस्तावित कानून में सख्त सज़ा, भारी जुर्माना, संपत्ति जब्त करने तथा डिजिटल माध्यम से किए गए अपराधों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कानून का मसौदा संत समाज और कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श के बाद तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हाल ही में संत समाज के साथ बैठक कर सरकार की मंशा से संगत को अवगत कराया है। उन्होंने ‘बेअदबी’ विरोधी ऐतिहासिक कानून लाने के लिए संत समाज के सहयोग हेतु संत सेवा सिंह रामपुर खेड़ा वालों का धन्यवाद किया।

स्पीकर संधवां ने दोहराया कि वर्तमान आम आदमी पार्टी सरकार पिछली सरकारों की तरह कोई झूठा वादा नहीं करती, बल्कि काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ‘बेअदबी’ के दोषियों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरतेगी।

स्पीकर द्वारा किए गए इस ऐलान का संगत ने जयकारों के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस कानून को अन्य कार्यों के साथ नहीं जोड़ना चाहती, बल्कि खालसा साजना दिवस के पावन अवसर पर विशेष सत्र बुलाकर और संत समाज व कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेकर यह कानून बना रही है।

इस दौरान आप के राज्य महासचिव एवं मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू और सिलेक्ट कमेटी के चेयरमैन डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और इस घिनौने अपराध के लिए उदाहरणात्मक सज़ा सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए देशभर के प्रमुख वकीलों से भी राय ली जाएगी।

बलतेज पन्नू ने कहा कि विशेष सत्र के दौरान ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट-2008’ में आवश्यक संशोधन कर इसे और मजबूत एवं व्यापक बनाया जाएगा ताकि श्री गुरु ग्रंथ साहिब और अन्य धार्मिक ग्रंथों की ‘बेअदबी’ को प्रभावी रूप से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने आज समाना का दौरा कर भाई गुरजीत सिंह खालसा को अपना विरोध समाप्त करने और विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

इस मौके पर एडीसी दमनजीत सिंह मान, एसपी वैभव चौधरी, एसडीएम रिचा गोयल और डीएसपी फतेह सिंह बराड़ भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , Dr Inderbir Singh Nijjar , Chetan Singh Jauramajra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD