Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

शहीदों का बलिदान युवाओं को देगा राष्ट्र सेवा की प्रेरणा, जिसमें युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे : गौरव गौतम

फरीदाबाद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया होंगे मुख्य अतिथि

Gaurav Gautam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 11:00 IST

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से “मेरा युवा भारत – मेरी जिम्मेदारी” थीम पर पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। खेल मंत्री गौरव गौतम ने शनिवार को फरीदाबाद में सूरजकुंड स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा माई भारत अभियान के अंतर्गत पूरे देश में युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद जिले को राज्य स्तरीय मुख्य केंद्र बनाते हुए मेगा शहीद पदयात्रा “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत सरकार में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 

यह पदयात्रा एनआईटी 05 स्थित के एल मेहता वुमन कॉलेज से शुरू होकर एनआईटी 05 भगत सिंह चौक तक जाएगी।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत 22 मार्च को श्रमदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने में युवा अपनी भागीदारी निभाएंगे। 23 मार्च को शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात सुबह पदयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। 

इस में युवा सहित समाज के सभी वर्गों के लोग भाग लेंगे। सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर, बैच और संदेशों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे।उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को एक सूत्र में जोड़ने, राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का एक ऐतिहासिक अवसर है।

 

Tags: Gaurav Gautam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD