Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

महर्षि दयानंद चौक पलवल को प्रदान करेगा आधुनिक पहचान : गौरव गौतम

महर्षि दयानंद चौक के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का किया जा चुका है शुभारंभ

 Gaurav Gautam, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पलवल , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 11:40 IST

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पलवल शहर अब तेजी से विकास और आधुनिकता की ओर अग्रसर है। इसी कड़ी में शहर के प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों में शामिल महर्षि दयानंद चौक के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। 

यह परियोजना न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाएगी, बल्कि पलवल को एक नई और आधुनिक पहचान भी प्रदान करेगी। लंबे समय से नागरिक इस चौक के बेहतर विकास की मांग कर रहे थे, जिसे सरकार द्वारा अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि महर्षि दयानंद चौक पलवल शहर का एक महत्वपूर्ण यातायात केंद्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। शहर के बीचोंबीच स्थित यह चौक अब आधुनिक डिजाइन, आकर्षक सजावट, बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था और जनसुविधाओं से लैस किया जाएगा। 

परियोजना के अंतर्गत चौक पर सुंदर फव्वारे, हाईमास्ट लाइटें, हरित क्षेत्र, आकर्षक बैठने की व्यवस्था और आधुनिक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा यातायात को सुगम बनाने के लिए सडक़ों का विस्तार और बेहतर मार्ग संकेतक भी विकसित किए जाएंगे।

खेल राज्य मंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चौक के विकास कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि आम नागरिकों को अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। परियोजना पूरी होने के बाद यह चौक शहर की सुंदरता का प्रमुख केंद्र बनेगा और बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। 

व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे शहर की छवि और अधिक बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पलवल लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 

सरकार द्वारा सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़ी कई योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। महर्षि दयानंद चौक का विकास भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि यह परियोजना केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर की सांस्कृतिक पहचान और गौरव को भी मजबूत करेगी। 

चौक का नया स्वरूप युवाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए गर्व का विषय बनेगा। आने वाले समय में यह स्थान शहर के प्रमुख लैंडमार्क के रूप में उभरेगा। विकास, संस्कृति और आधुनिकता के साथ आगे बढ़ता पलवल अब एक नए युग की ओर बढ़ रहा है, जहां नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक वातावरण उपलब्ध होगा।

 

 

Tags: Gaurav Gautam , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD