Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गौरव गौतम ने क्षेत्रवासियों का किया आभार व्यक्त

कहा, भारतीय संस्कृति और महान विभूतियों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता

Gaurav Gautam, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पलवल , 24 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 12:29 IST

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने आदर्श नेतृत्व, धर्म, सेवा और जनकल्याण के कार्यों से भारतीय संस्कृति को नई पहचान दी। उनके नाम पर मार्ग का नामकरण भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और गौरवशाली विरासत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सेनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में महान विभूतियों के सम्मान और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम रविवार को पलवल शहर में किठवाड़ी चौक से मैन बाजार रोड का नाम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के नाम पर देवी अहिल्याबाई होल्कर मार्ग किए जाने पर आयोजित धन्यवाद सभा में बोल रहे थे। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों एवं सम्मानित नागरिकों का आभार भी व्यक्त किया। 

पलवल में होंगे करोड़ों रुपये के विकास कार्य, सड़क, ड्रेनेज, अस्पताल, स्टेडियम और लाइब्रेरी निर्माण की दी जानकारी

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक के आसपास जल्द ही एक भव्य स्मृति पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र की सडक़ निर्माण परियोजना तथा लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करने का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि आगरा चौक से हुडा चौक, शेखपुरा से लाइनपार क्षेत्र तक करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। जिन क्षेत्रों में वर्षों से सडक़ें और मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई थीं, वहां अब तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षों तक पलवल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

 

 

Tags: Gaurav Gautam , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD