Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Laljit Singh Bhullar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 22 Mar 2026

Last updated on: Mar 22, 2026, 14:06 IST

पंजाब राज्य भंडारण निगम के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस कमिश्नरेट के रणजीत एवेन्यू थाने में गगनदीप सिंह की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। उपिंदर कौर ने पूर्व मंत्री व उनके पिता को भी आरोपी बनाया है और कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस कमिश्नर अमृतसर को दी लिखित शिकायत में उपिंदर कौर ने कहा, "मैं सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होर, अजनाला रोड अमृतसर में बतौर साइंस शिक्षिका कार्यरत हूं। मेरी शादी साल 2007 में गगनदीप सिंह रंधावा से हुई थी। हमारे तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। मेरे पति गगनदीप सिंह रंधावा पंजाब राज्य गोदाम निगम में जिला मैनेजर के पद पर नियुक्त थे।

मेरे पति के पास अमृतसर और तरनतारन जिलों का चार्ज था। पंजाब राज्य गोदाम निगम द्वारा विभिन्न जिलों में नए गोदामों के निर्माण संबंधी टेंडर पिछले साल अक्टूबर 2025 में जारी किए गए थे और इन टेंडरों की मंजूरी चंडीगढ़ से मिलनी थी। इस संबंध में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) को इन टेंडरों को अपने निर्धारित नियमों के अनुसार पास करना होता है।"

उपिंदर कौर ने आगे लिखा," विधानसभा हलका पट्टी से विधायक और पंजाब सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह ने अपने पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर पट्टी और भिखीविंड के इलाकों में गोदामों के निर्माण के लिए टेंडर भरा था। मेरे पति गगनदीप सिंह रंधावा पर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा लगातार यह दबाव डाला जा रहा था कि उक्त टेंडर उसके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर हर हाल में मंजूर किए जाएं, जिसका जिक्र मेरे पति ने मुझसे कई बार किया था।

इस संबंध में मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उसके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और मंत्री का पीए दिलबाग सिंह उर्फ बागा लगातार मेरे पति को धमकियां दे रहे थे कि यदि उक्त टेंडर उसके पिता के नाम पर मंजूर नहीं हुआ तो इसका अंजाम तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को बुरी तरह भुगतना पड़ेगा।" उपिंदर कौर ने कहा, " लालजीत सिंह भुल्लर ने मेरे पति को धमकाते हुए कई बार यह भी कहा था कि उसे यह भी पता है कि उनके बच्चे कहां पढ़ते हैं और तुम्हारी पत्नी कहां नौकरी करती है।

मेरे पति लगातार पड़ रहे दबाव के कारण घर आकर रोते हुए मुझे यह सारी बातें बताते थे और कहते थे कि मैं नियमों से बाहर जाकर किसी भी आवेदक की मदद नहीं कर सकता, क्योंकि टेंडरों की पूरी प्रक्रिया बिल्कुल पारदर्शी और ऑनलाइन है। इसी कारण उक्त टेंडर कानूनी नियमों के अनुसार किसी अन्य पक्ष को जारी हो गए।"

उपिंदर कौर ने आरोप लगाया, "लालजीत सिंह भुल्लर के पिता को टेंडर न मिलने के कारण वह बहुत गुस्से में आ गया और मेरे पति को बहुत बुरी तरह अपमानित और परेशान करने लगा। मेरे पति को व्हाट्सएप कॉल करके धमकाया कि टेंडर रद्द करके उसके पिता के नाम पर जारी करो, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

उसने यह भी कहा कि सभी गैंगस्टर उसके ही पाले हुए हैं और तुम्हें मरवाने के लिए उसका एक इशारा ही काफी है। मेरा पति बार-बार उसे समझाते थे कि टेंडर रद्द करके किसी के नाम पर जारी करना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। मेरे पति ने मुझे यह भी बताया कि मंत्री धमकाते हुए कहता था कि यदि तुमने टेंडर उसके कहने पर रद्द नहीं किया तो या तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार दिया जाएगा या तुम खुद जहर खाकर मर जाओ।

उसने यह भी धमकी दी कि उसकी बात न मानकर वह जिंदा नहीं रह सकता।" उपिंदर कौर ने कहा, "13 मार्च को मंत्री ने मेरे पति को अपने पैतृक घर पट्टी बुलाया, जहां उसके पिता, पीए और 2-3 अन्य अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। वहां पहुंचते ही उनके पिता और पीए ने मेरे पति को थप्पड़ मारे और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

मंत्री ने पिस्तौल निकालकर उसके सिर पर मारी। फिर पिस्तौल उसकी कनपटी पर रखकर कहा कि अब देखो तुम्हारा क्या हाल करते हैं। इसके बाद मंत्री ने अपने पीए को कहा कि मेरे कहे शब्द इसके मुंह से बुलवाकर वीडियो बनाओ, नहीं तो इसे गोली मारकर लाश गायब कर दो। सभी आरोपियों ने मेरे पति को जान से मारने की धमकी देकर जबरन वीडियो बनवाई, जिसमें उससे झूठा बयान दिलवाया गया।"

उपिंदर कौर ने शिकायत में कहा, "लालजीत सिंह भुल्लर ने मेरे पति गगनदीप सिंह रंधावा से जबरन वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद धमकाते हुए कहा कि तू हमारे कहे अनुसार नहीं चला, अब देखेंगे तेरा क्या हश्र करते हैं। तुझे और तेरे परिवार को हम जीने लायक नहीं छोड़ेंगे या तो हम ही तुझे मार देंगे, या तू खुद ही जहर खाकर मर जा।

ये सारी बातें मेरे पति गगनदीप सिंह ने उसी दिन शाम को घर आकर मुझे खुद बताईं और रोते हुए कहा कि मैं तो अब जीने लायक भी नहीं रहा। मैंने अपने पति को कहा कि हम इस पूरे मामले के संबंध में पुलिस को सूचित करें, लेकिन मेरे पति ने कहा कि लालजीत सिंह भुल्लर मौजूदा पंजाब सरकार में परिवहन मंत्री है और हमारी फरियाद कोई भी नहीं सुनेगा।

ये सारी बातें मेरे पति ने मेरे अलावा मेरे परिवार के कुछ खास अन्य लोगों को भी बताईं।" गगनदीप की पत्नी ने कहा, "आरोपियों ने मेरे पति से पिस्तौल की बल पर मजबूरी में एक झूठा बयान रिकॉर्ड कराया गया कि टेंडर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर की बजाय किसी अन्य पक्ष को 10 लाख रुपए लेकर दिलवाया है।

लालजीत सिंह भुल्लर ने मेरे पति गगनदीप सिंह रंधावा से जबरन वीडियो रिकॉर्ड करवाने के बाद धमकाते हुए कहा कि तुमने हमारी बात नहीं मानी, अब देखना हम तुम्हारा क्या हाल करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पति आरोपियों द्वारा बेइज्जत किए जाने और जान से मारने की धमकियों के कारण बहुत मजबूर हो चुके थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या किया जाए।

लालजीत सिंह भुल्लर, उसका पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उसके पीए दिलबाग सिंह उर्फ बागा द्वारा मेरे पति को लगातार धमकाया जा रहा था, जिसके कारण दबाव में आकर उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मरने से पहले उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसलिए इन सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।"

 

Tags: Laljit Singh Bhullar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD