Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

पंजाब सरकार के मंत्रियों और आप विधायकों ने शहीद एएसआई गुरनाम सिंह के परिवार से की मुलाकात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से दिया भरोसा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 01, 2026, 17:57 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेता व  कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क और लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को शहीद एएसआई गुरनाम सिंह के पैतृक गांव गदरियां (दीनानगर) पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व बटाला विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी और डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा भी उपस्थित रहे।

नेताओं ने शहीद के परिवार को ढांढस बंधाया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार इस कठिन घड़ी में पूरी तरह परिवार के साथ खड़ी है। मीडिया से बात करते हुए मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि आधिया चौकी पर ड्यूटी के दौरान हमारे जांबाज सिपाही गुरनाम सिंह और अशोक कुमार की हत्या एक बुजदिलाना कृत्य है। 

उन्होंने कहा कि यह केवल पुलिस पर हमला नहीं है, बल्कि पंजाब की मिट्टी और यहां के लोगों के सुकून पर हमला है। शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी। सीमा पार से हो रही साजिशों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की बदनाम खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार पंजाब के रास्ते भारत को निशाना बनाने की कोशिश करती है। 

पठानकोट एयरबेस और दीनानगर थाने पर हुए हमले इसी का हिस्सा थे। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान की नफरत भरी भावनाओं को पंजाब की धरती पर कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। मंत्री ने पंजाब के युवाओं से अपील की कि वे दुश्मन देशों द्वारा फैलाए गए जाल और प्रलोभन में न फंसें। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और शहीदों की धरती है, यहां की एकता और भाईचारे को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी जल्द ही शहीदों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। सरकार गैंगस्टरवाद और नशे के खिलाफ अपनी 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर कायम है और पंजाब की अमन-शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

मंत्री लालजीत भुल्लर ने पंजाब पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने केवल 24 घंटों के भीतर सभी दोषियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जो भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करेगा या गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल होगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार दोनों शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, परिवार के योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित किया जाएगा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि शहीदों की कमी को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन सरकार उनके परिवारों की हर संभव मदद के लिए 24 घंटे खड़ी है।

अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए भुल्लर ने कहा कि ये दल केवल राजनीति कर रहे हैं क्योंकि वे सरकार की सफलता से डरे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बॉर्डर स्टेट होने के कारण ये दल पंजाब की शांति बिगाड़ने की कोशिशों में कहीं न कहीं शामिल हैं और पुलिस का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं।

विधायक शैरी कलसी ने कहा कि विरोधी देश की एजेंसियां पंजाब का माहौल खराब करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सरकार नशे और गैंगस्टरवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस दिशा में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

विपक्ष पर  हमला करते हुए शैरी कलसी ने कहा कि जब कोई वारदात होती है, तो विपक्षी दल  सोशल मीडिया पर तुरंत 'लाइव' होकर राजनीति शुरू कर देते हैं। लेकिन जब पंजाब पुलिस 24 घंटे के भीतर दोषियों को पकड़ लेती है, तब यही नेता पुलिस की सराहना में एक शब्द भी नहीं बोलते। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ये नेता पंजाब के हितैषी हैं या आईएसआई और गैंगस्टरों की विचारधारा का समर्थन कर रहे हैं?

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Laljit Singh Bhullar , Shery Kalsi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD