Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

पंजाबी विकिमीडिया के लोगों ने पटियाला वर्कशॉप में पब्लिक-फंडेड कंटेंट के लिए ओपन एक्सेस पॉलिसी की मांग की

Wikipedia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 22, 2026, 09:34 IST

पंजाबी विकिमीडियन्ज यूज़र ग्रुप की ओर से वर्ल्ड पंजाबी सेंटर, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के सहयोग से आयोजित विकिपीडिया ट्रेनिंग वर्कशॉप के दौरान एक महत्वपूर्ण मांग पत्र मुख्य अतिथि तेजिंदर मेहता, चेयरमैन जिला योजना कमेटी पटियाला को सौंपा गया। वर्कशॉप के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता पंजाबी वर्ल्ड सेंटर के निदेशक डॉ. भीम इंदर सिंह ने की, जबकि प्रख्यात अनुवादक चरण गिल, उत्तरी क्षेत्रीय भाषाएं केंद्र के प्रिंसिपल डॉ. पवन टिब्बा और साहित्यकार बलराम बोधी विशेष अतिथियों के रूप में शामिल हुए।

ग्रुप के वॉलंटियर मीडिया एडवाइजर अमन अरोड़ा ने बताया कि सीनियर विकिमीडियन्ज सतदीप गिल, नितेश गिल और ग्रुप कोऑर्डिनेटर कुलदीप बुर्ज भलाईके द्वारा दिए गए मांग पत्र में पंजाब सरकार से सार्वजनिक धन से छपने वाली समस्त सामग्री को कॉपीराइट से मुक्त करने की अपील की गई है। ग्रुप का मानना है कि एआई के दौर में पंजाबी के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर ज्ञान-विज्ञान के विभिन्न विषयों पर पंजाबी में अधिक से अधिक सामग्री उपलब्ध होनी चाहिए।

क्योंकि ज्ञान समाज की साँझी धरोहर है, इसलिए लोगों के टैक्स से तैयार होने वाली हर प्रकार की सामग्री जैसे कि किताबें, शोध पत्र, रिपोर्टें और सरकारी दस्तावेज आदि सभी के लिए मुफ्त उपलब्ध होने चाहिए। इससे विद्यार्थी, शोधकर्ता, शिक्षक, पंजाबी भाषा सेवक और आम नागरिक लंबे समय तक इसका लाभ उठा सकेंगे। मांग पत्र में यह भी दर्शाया गया कि तमिलनाडु और ओडिशा जैसे राज्यों द्वारा इस प्रकार के कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं और भारत सरकार की गवर्नमेंट ओपन डेटा लाइसेंस पॉलिसी भी इसके पक्ष में है।

ग्रुप ने यह भरोसा भी दिया है कि यदि पंजाब सरकार यह मांग स्वीकार करती है तो पंजाबी विकिमीडियंस यूज़र ग्रुप इस सामग्री को विकिमीडिया फाउंडेशन के प्रोजेक्ट्स के माध्यम से इंटरनेट पर मुफ्त उपलब्ध करवाने में अपना योगदान देगा। मुख्य अतिथि तेजिंदर मेहता ने ग्रुप द्वारा की गई मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए भरोसा दिलाया कि वे इस मांग के समर्थक और वकील की भूमिका निभाते हुए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और सभी संबंधित अथारिटीज तक इस मांग को मंजूर करवाने के लिए पहुंच करेंगे।

अध्यक्षीय भाषण के दौरान डॉ. भीम इंदर सिंह ने भी इस मांग को जायज ठहराया और कहा कि आज के समय में ज्ञान को बंद करने के बजाय खुला रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा के डिजिटल विकास के लिए सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों को खुले लाइसेंसों का पालन करना चाहिए। उन्होंने पंजाबी विकिमीडियंस यूज़र ग्रुप को वर्ल्ड पंजाबी सेंटर की ओर से भविष्य में हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिया।

इस मौके पर चरण गिल ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पंजाबी भाषा को डिजिटल युग से जोड़ना समय की आवश्यकता है और विकिमीडिया प्रोजेक्ट्स इस कार्य में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वॉलंटियर्स की निरंतर मेहनत से पंजाबी में ज्ञान का खजाना बढ़ रहा है और इस तरह के प्रयासों को और बढ़ाने की आवश्यकता है।

अमन अरोड़ा ने अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यशाला के तकनीकी सत्रों के दौरान नितेश गिल, सतदीप गिल और कुलदीप बुर्ज भलाईके ने मुख्य प्रशिक्षकों के रूप में प्रतिभागियों को विकिपीडिया संपादन, संदर्भ जोड़ने और नई सामग्री जोड़ने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में सोनिया अटवाल, तमनप्रीत कौर, गुरतेज चौहान, गुरमेल कौर गिल, अश्विंदर कौर, राजदीप कौर, हरप्रीत दुगाल, तरन गोस्वामी, हरमनजीत सिंह और अन्य विद्यार्थियों, शोध स्कॉलरों तथा विकिपीडिया में रुचि रखने वाले लोगों ने भाग लिया।

 

Tags: Wikipedia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD