Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

जेपी नड्डा से मिले एचडी कुमारस्वामी और निखिल कुमार

Jagat Prakash Nadda, HD Kumaraswamy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 15:31 IST

जनता दल (सेक्युलर) के नेताओं ने उगादी पर्व के अवसर पर नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। जनता दल (सेक्युलर) और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमार स्वामी अपने बेटे व जेडीएस यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमार के साथ जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

एचडी कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "उगादी के अवसर पर, मुझे जनता दल (सेक्युलर) की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमार के साथ, केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और हमने उन्हें पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।"

निखिल कुमार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, "मुझे नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी भी साथ थे। उगादी की शुभकामनाएं देने के अलावा, हमारी बातचीत का मुख्य विषय कर्नाटक का बदलता राजनीतिक परिदृश्य रहा।

हमने राज्य के विकास और सुशासन के संबंध में एक सार्थक चर्चा की, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि कर्नाटक को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए आपसी तालमेल का सुचारू होना कितना महत्वपूर्ण है।" इससे पहले, एचडी कुमारस्वामी और निखिल कुमार ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। 

एचडी कुमारस्वामी ने बताया, "नववर्ष के अवसर पर जनता दल युवा विंग के नेता निखिल कुमार ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की और उन्हें उगादी पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसी प्रकार, बिहार से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।" भाजपा अध्यक्ष के साथ मुलाकात के बारे में निखिल कुमार ने लिखा, "उगादी और हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। 

उनका युवा नेतृत्व और असाधारण संगठनात्मक कौशल एनडीए को काफी मजबूती प्रदान करेगा और राष्ट्र-निर्माण के मिशन में हमारे गठबंधन का नेतृत्व करेगा। मुझे विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में, एनडीए एक अधिक मजबूत और समृद्ध भारत की दिशा में काम करना जारी रखेगा।"

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , HD Kumaraswamy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD