Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘धुरंधर’ के कास्ट-क्रू के साथ आयशा खान की खास झलक, बोलीं- फिल्म आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी

Ranveer Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 12:05 IST

बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों की सूची में अपने नाम को शामिल करने वाली 'धुरंधर: 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' पर्दे पर आने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है। मूवी के लीड रोल रणवीर सिंह या अन्य कलाकार, सभी की दमदार एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है।

इसी बीच 'धुरंधर' फेम और शरारत गर्ल आयशा खान ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर कास्ट और क्रू के साथ कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया। अभिनेत्री ने रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, यामी गौतम, आदित्य धर, क्रिस्टल डिसूजा सहित अन्य कास्ट और क्रू के साथ तस्वीरों को शेयर किया।

अभिनेत्री, मॉडल, डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने फोटो शेयर करते हुए सभी को लेकर दिल छूने वाला कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस लिखती हैं, "एक तस्वीर असली धुरंधरों के साथ। रणवीर सिंह, जैसा कि मैंने आपसे कहा था, मैं पहले दिन से आपकी फैन हूं। आप पूरी दुनिया के हकदार हैं। मुकेश छाबड़ा, सितारों को बनाने वाले, सबसे प्यारे, ढेर सारा प्यार और सिर्फ प्यार।

आप तो भगवान का भेजा हुआ तोहफा हो।" उन्होंने लिखा, "आदित्य धर सर, मेरी आपसे जितनी भी बातचीत हुई है, वह हमेशा मेरे साथ रहेगी। मैं आपके काम और निजी जिंदगी के बीच के संतुलन बनाए रखने की कला की बहुत कायल हूं। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि भगवान ने आप पर इतनी कृपा की है, और वह भी कितनी ज्यादा।

हमेशा प्यार और सम्मान। सारा अर्जुन कितनी प्यारी लड़की है। हमेशा यलीना के लिए चीयर करती रहूंगी। चमकती रहो, जैसी हो वैसी ही रहना। यामी गौतम मैम, आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला। आप सच में प्रेरणा देने वाली हैं। क्या जबरदस्त सफर रहा है आपका?" आयशा ने लिखा, "विजय गांगुली और भी बहुत कुछ आने वाला है, उन सारी शरारतों के लिए शुक्रिया।

क्रिस्टल डिसूजा मेरी लेडी, तुम तो एकदम कमाल की लग रही हो। तुम्हारे साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी। उम्मीद है हम साथ में और भी बहुत कुछ करेंगे। सौम्या टंडन, आपसे थप्पड़ खाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं (अगर आप समझ रही हो तो)। इसी से तो पता चलता है कि कोई 'स्टार' बन गया है। अर्जुन रामपाल सर, हमारी कोई अच्छी सी साथ वाली तस्वीर नहीं मिल पाई, लेकिन मेरे दिल में आपके लिए बहुत प्यार है।

आपकी गर्मजोशी ही सब कुछ है। आंटी का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं मिल पाया, लेकिन उनके साथ डांस फ्लोर पर धमाल मचाने का बेसब्री से इंतजार है।" अभिनेत्री आगे लिखती है, "मैं बस 'धुरंधर' की पूरी कास्ट और क्रू को शुक्रिया कहना चाहती हूं। ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना किसी जादू से कम नहीं है, जिसे आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी।

मुझे जितनी भी प्यार और तारीफ मिली है, उसके लिए मैं बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं। मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया। मैं वादा करती हूं कि मैं अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करूंगी। भले ही मुझसे कुछ गलतियां हों, लेकिन, मैं उनसे सीखूंगी भी।'' आयशा खान अपने फैंस के लिए लिखती हैं, "मुझे अब अपनी ऑडियंस को गर्व महसूस कराने की और भी ज्यादा जिम्मेदारी महसूस हो रही है।

मैं आज जो कुछ भी हूं, वह आप सबके दिए हुए प्यार की वजह से ही हूं। मैं वादा करती हूं कि मैं अपना सब कुछ झोंक दूंगी। मेरा यकीन करो, यह सफर आसान नहीं रहा है, लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। एक ऐसी मुस्कान, जो मेरे दिल की गहराइयों से निकलती है। अपने परिवार के सहयोग के बिना मैं कुछ भी नहीं कर पाती। वे मेरे लिए सबसे पहले हैं।"

 

Tags: Ranveer Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD