Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सेंसेक्स और निफ्टी एक प्रतिशत से अधिक उछले, इन कारणों से शेयर बाजार में आई तेजी

Sensex
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 20, 2026, 13:31 IST

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में मजबूती देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 728 अंक या एक प्रतिशत की तेजी के साथ 74,935 और निफ्टी 236 अंक या 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,238 पर था। व्यापक बाजार में तेजी बनी हुई है। 

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 693 अंक या 1.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,185 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 111 अंक या 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,816 पर था। भारतीय बाजार में बढ़त के पीछे की वजह कच्चे तेल में नरमी आना है। ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.3 डॉलर प्रति बैरल पर है।

ईरान-अमेरिका,इजरायल युद्ध में दोनों पक्षों द्वारा एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाए जाने के बाद गुरुवार को ब्रेंट क्रूड का दाम 119 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। बाजार में तेजी की एक वजह पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत मिलना है। 

इससे निवेशकों का सेंटीमेंट में सुधार हुआ है और बाजार में खरीदारी को बढ़ावा मिला है। वैश्विक बाजार में भी तेजी देखने को मिल रही है। सोल, शंघाई का बाजार हरे निशान में खुले थे। वहीं, अमेरिकी बाजारों में भी गुरुवार को निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली, हालांकि, वह निचले स्तर पर बंद हुए। 

बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाले इंडेक्स इंडिया विक्स में भी सत्र में कमजोर देखने को मिल रही है। आमतौर पर जब भी इंडिया विक्स में गिरावट होती है तो बाजार में तेजी देखने को मिलती है। इसके अलावा, बाजार में तेजी की वजह सस्ते मूल्यांकन पर खरीदारी को भी माना जा रहा है।

हाल ही में, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्व कालिक सदस्य कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि हाल में हुई गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार विदेशी निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य स्थान हो सकता है। वार्ष्णेय ने कहा, "पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के कारण भारतीय बाजार में हुई गिरावट ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए एक आकर्षक अवसर प्रस्तुत किया है।"

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में आयोजित रूस-भारत फोरम कार्यक्रम में बोलते हुए, वार्ष्णेय ने कहा कि मौजूदा स्तरों पर भारतीय शेयरों में निवेश करने का "बेहद अच्छा अवसर" है। बेंचमार्क सूचकांक इस महीने 8 प्रतिशत से अधिक गिर गए हैं, जिससे निवेशकों की भावना प्रभावित हुई है, लेकिन साथ ही प्रवेश मूल्य में भी सुधार हुआ है।

 

Tags: Sensex

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD