Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

सोशल मीडिया ब्लॉक कर अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला : सुप्रिया श्रीनेत

Supriya Shrinate
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 20, 2026, 11:25 IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय, 24 अकबर रोड पर प्रेस ब्रीफिंग में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और अब अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा हमला कर रही है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "आज केंद्र सरकार की कलई हर मोर्चे, आर्थिक, कूटनीतिक, राजनीतिक और सामाजिक पर खुल रही है।

अमेरिका के दबाव में देश की संप्रभुता दांव पर लग गई है। उनकी विफल विदेश नीति से पाकिस्तान, रूस और चीन एक साथ खड़े हो गए हैं, लेकिन सवाल अब केवल विपक्ष नहीं, देश की आम जनता पूछ रही है। और ये सवाल सोशल मीडिया पर उठ रहे हैं, इसलिए सरकार सोशल मीडिया को कब्जाने की कोशिश कर रही है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में आज कई 'एक्स' प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगा दी गई, जो सरकार की विफलताओं को उजागर करते थे। यूट्यूब चैनल्स सस्पेंड किए गए। नोएडा पुलिस ने गैस सप्लाई पर रिपोर्टिंग कर रहे यूट्यूबर को गिरफ्तार किया। इंस्टाग्राम, फेसबुक पर भी कई अकाउंट्स और रील्स बैन या डिलीट किए गए।

श्रीनेत ने आईटी एक्ट की धारा 69ए का दुरुपयोग बताते हुए कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के दो मंत्रालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दबाव डालकर कंटेंट हटा रहे हैं या अकाउंट्स ब्लॉक कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अब कुछ बाबू तय करेंगे कि सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट होगा, क्या नहीं। यह संविधान द्वारा दी गई अभिव्यक्ति की आजादी पर बड़ा हमला है।

रुपया 93.36 तक गिर गया, लेकिन कोई डिबेट नहीं। सारे सवाल सोशल मीडिया पर उठ रहे हैं, इसलिए सरकार डर गई है।" उन्होंने कहा, "10 अकाउंट बंद हुए तो 10,000 नए बनेंगे। अभिव्यक्ति की आजादी खैरात में नहीं मिली।" उन्होंने स्पष्ट किया कि ये अकाउंट्स कांग्रेस के नहीं हैं, कुछ ने कांग्रेस पर भी सवाल उठाए हैं, लेकिन गलत होने पर आवाज उठानी जरूरी है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि सवाल पूछते रहें, क्योंकि लोकतंत्र खतरे में है।

 

Tags: Supriya Shrinate

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD