Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'न चेहरा, न मुद्दा, एनडीए में कलह', सुप्रिया श्रीनेत का भाजपा पर हमला

Supriya Shrinate, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Patna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 15:52 IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला और कांग्रेस शासित राज्यों में सुपरिभाषित योजनाओं के माध्यम से महिला कल्याण और सामाजिक न्याय के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया है। पटना में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "आज बिहार में भाजपा के पास न तो कोई चेहरा है और न ही कोई मुद्दा। 

उनका गठबंधन अंदर से टूट रहा है। यहां तक ​​कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी उनके ही सहयोगी मजाक उड़ा रहे हैं। एनडीए खेमे में जो चल रहा है, वह राजनीतिक कलह से कम नहीं है।" उन्होंने कांग्रेस की शासन गारंटी और अन्य दलों के 'खोखले वादों' के बीच तीव्र अंतर रेखांकित किया। 

श्रीनेत ने महिलाओं के उत्थान के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा संचालित कई कल्याणकारी पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की 'लाडली योजना' के तहत लड़कियों को 12वीं कक्षा पूरी करने तक 1 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता मिलती थी। 

कर्नाटक में 'गृह लक्ष्मी' और 'गृह ज्योति' योजनाएं 1.5 करोड़ महिलाओं को 2 हजार रुपए मासिक हस्तांतरण और मुफ्त बिजली देकर सहायता कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 'प्यारी बहना सुख सम्मान योजना' के तहत महिलाओं को 1,500 रुपए प्रति महीने मिलते हैं। 

तेलंगाना में कांग्रेस के वादों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, 500 रुपए में सब्सिडी वाली एलपीजी और 200 यूनिट मुफ्त बिजली शामिल है। झारखंड में कांग्रेस समर्थित गठबंधन सरकार महिलाओं को अधिकार के तौर पर 2,500 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। 

ये योजनाएं महज खैरात नहीं हैं, ये योजनाएं सशक्तिकरण के साधन हैं। कांग्रेस की नीतियों का उद्देश्य महिलाओं को महंगाई के दबाव से राहत दिलाना और उनकी गरिमा को सुरक्षित रखना है। बिहार जाति सर्वेक्षण के निष्कर्षों का हवाला देते हुए श्रीनेत ने राज्य में आर्थिक संकट की गंभीर तस्वीर पेश की। 

उन्होंने कहा कि 94.5 लाख से अधिक परिवार, 5 करोड़ से अधिक लोग, 6 हजार रुपए प्रति माह से कम कमाते हैं और सिर्फ 40 रुपये प्रतिदिन पर गुजारा करते हैं। इसके अतिरिक्त 82 लाख परिवार 10 हजार रुपए प्रति माह से कम पर गुजारा करते हैं। 

ये आंकड़े बिहार की महिलाओं पर पड़ने वाले भारी आर्थिक बोझ को दर्शाते हैं। वह एक साथ अपने बच्चों की नौकरी और महंगाई को लेकर चिंतित हैं। हमें दोनों पर ध्यान देना होगा। उन्होंने बिहार के लोगों से शासन मॉडल की तुलना करने और बयानबाजी के बजाय परिणामों पर आधारित गारंटियों के लिए वोट देने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि हम सिर्फ वादा नहीं करते, बल्कि उसे पूरा भी करते हैं। यह कांग्रेस की गारंटी है। इसके अलावा, महागठबंधन में एआईएमआईएम की दिलचस्पी को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, "मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। इन सारी चीजों का जवाब हमारा शीर्ष नेतृत्व और हमारा बिहार का नेतृत्व देगा। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारों पर चलकर आप हमारे साथ राजनीति नहीं कर सकते हैं।"

 

Tags: Supriya Shrinate , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD