Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

ज़िला जालंधर से संबंधित 3 महिला उद्यमियों को मिला पंजाब सरकार उद्यमी महिला सम्मान

मोहाली में हुए सम्मान समारोह के दौरान डिजिटल दीदी और सेवा टू सेल्फ रिलायंस कैटेगरी में किया सम्मान हासिल

Divya P
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 20, 2026, 10:55 IST

महिला उद्यमियों को सम्मानित करने के लिए मोहाली में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान से सम्मान प्राप्त करने वाली महिला उद्यमियों में ज़िला जालंधर से जुड़ी 3 महिला उद्यमी भी शामिल है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय समारोह के दौरान पूजा पुत्री संजीव कुमार, निवासी पिंड भंगाला, ब्लॉक नूरमहल कोडिजिटल कैटेगरी के लिए, अंजलि पुत्री नछत्तर, निवासी गांव पूनिया, ब्लॉक शाहकोट को सेवा टू सेल्फ रिलायंस कैटेगरी के लिए तथा मोनिका पुत्री गुरमेल सिंह, निवासी पिंड मानको, ब्लॉक आदमपुर को सेवा टू सेल्फ रिलायंस कैटेगरी में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए सम्मान मिला है।

इन महिला उद्यमियों को सरकार की ओर से सम्मान पत्र, ट्रॉफी और 25,000-25,000 रुपये का चेक सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले विभाग की हिदायतों के अनुसार हल्का स्तर और ज़िला स्तर पर भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किए गए थे, जिनमें विभिन्न कैटेगरीज़ में बेहतरीन कार्य करने वाली 100-100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया था।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उनके जीवन स्तर, आर्थिक तथा सामाजिक स्थिति को ऊंचा उठाने के प्रयास किए जा रहे है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड के रूप में 30,000 रुपये और कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड के रूप में 50,000 रुपये प्रति समूह के हिसाब से वित्तीय सहायता दी जाती है।

इसके अलावा इन समूहों को सी.सी.एल. उपलब्ध करवाकर आजीविका से जुड़े कार्यों जैसे स्कूली वर्दियों की सिलाई, एग्री न्यूट्रि गार्डन और वेरका के साथ कन्वर्जेंस कर डेयरी कार्य से जोड़ा जा रहा है, ताकि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का जीवन स्तर और बेहतर हो सके। इस मौके पर डी.पी.एम. सुखवंत कौर, डी.एफ.एम. कोमल, लेखाकार विकास बख्शी तथा आजीविका मिशन का बाकी स्टाफ भी मौजूद था

 

Tags: Divya P

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD