Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह ने मोहाली हलके से 13वीं बस को किया रवाना

Kulwant Singh Mohali, Mukh Mantri Teerth Yatra, Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 16:18 IST

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज मोहाली हलके के विधायक श्री कुलवंत सिंह द्वारा 13वीं बस को हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। गुरुद्वारा नानक दरबार, सेक्टर-91, मोहाली से श्रद्धालुओं से भरी इस बस को रवाना करते हुए विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह यात्रा तीन दिन और दो रातों की होगी, जिसके बाद श्रद्धालु सुरक्षित रूप से वापस मोहाली पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के आने-जाने और ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बस के साथ एक मेडिकल विशेषज्ञ और गाइड की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप इस योजना को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में अपने-अपने हलकों में पंजीकरण करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना को आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि कोई भी श्रद्धालु इस अवसर से वंचित न रहे।

उन्होंने आगे कहा कि यात्रा के बाद श्रद्धालुओं से फोन के माध्यम से संपर्क कर उनके अनुभव जाने जाते हैं, और लोग इस योजना की सराहना करते हैं। इस अवसर पर विधायक ने इस योजना की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर हलका कोऑर्डिनेटर एवं स्टेट अवार्डी श्री फूलराज सिंह ने कहा कि तीर्थ यात्रा को लेकर संगतों में भारी उत्साह है और लोग अपने रिश्तेदारों एवं दोस्तों को भी इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इस दौरान हलका कोऑर्डिनेटर श्री फूलराज सिंह, सुरिंदर सिंह रोडा (सुहाना), अवतार सिंह (जनरल सेक्रेटरी, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-74), शेर सिंह (प्रधान, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-74), बलदेव सिंह कंग, अजमेर सिंह (सुहाना), गुरदेव सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, गुरमीत सिंह, निहाल सिंह विरक, गुरदीप सिंह टिवाणा, बचित्तर सिंह, अमरजीत सिंह, सुखवंत सिंह और जगदीश सिंह भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali , Mukh Mantri Teerth Yatra , Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD