Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

कुलतार सिंह संधवां ने सिविल सेवा परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को पंजाब विधानसभा में किया सम्मानित

Kultar Singh Sandhwan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 18:30 IST

पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पंजाब विधानसभा में विशेष रूप से सम्मानित किया, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके पंजाब का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और संघर्ष की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि ये नौजवान देश का भविष्य हैं और इनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम के दौरान अमन अलूण, रसनीत कौर, मनप्रीत कौर, जयंत गर्ग और कृतिका चौधरी को सम्मानित किया गया और स्पीकर ने उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए स्पीकर स. संधवां ने कहा कि सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा पास करना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसके लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि वे लोगों की सेवा में तत्परता से जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए हमेशा सच्चाई, ईमानदारी और न्याय को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि कलम और कुर्सी की ताकत यदि लोगों की भलाई के लिए प्रयोग किया जाए तभी समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने देश के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब की बेटियों-बेटों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और जुनून से साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। पटियाला की हीरे जैसी बेटियाँ सिमरनदीप कौर और रसनीत कौर, बलाचौर की कृतिका चौधरी और मानसा की मनप्रीत कौर और आकृति सिंगला ने अपने परिवारों और पंजाब का मान बढ़ाया है।

अंत में स्पीकर स. संधवां ने कहा कि हमारी सरकार भविष्य में भी ऐसे होशियार और अग्रणी विद्यार्थियों को सम्मानित करती रहेगी। इस अवसर पर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, गोल्डी कंबोज और अन्य कई नेता इस सम्मान समारोह में उपस्थित थे।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD