Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

कुलतार सिंह संधवां ने उत्कृष्ट एवं विशिष्ट हस्तियों को भारत विभूषण सम्मान प्रदान किया

Kultar Singh Sandhwan, AAP Punjab, Bram Shanker Jimpa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 29, 2026, 10:18 IST

पंजाब विधानसभा के स्पीकर स.कुलतार सिंह संधवां ने आज पंजाब विधानसभा में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित उत्कृष्ट एवं विशिष्ट हस्तियों को “भारत विभूषण सम्मान 2026” से सम्मानित किया। इन प्रतिष्ठित हस्तियों का चयन इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म्स एंड हायर एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट (आई.एस.आर.एच.ई.) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर स्पीकर स.कुलतार सिंह संधवां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने योगदान के माध्यम से सेवा और समर्पण की मिसाल कायम करने वाली इन विशिष्ट हस्तियों का हार्दिक स्वागत किया। साथ ही इस समारोह के आयोजन के लिए आईएसआरएचई के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और सम्मान प्राप्त करने वालों को बधाई दी।

उन्होंने आगे कहा कि यह उनके लिए गर्व और सम्मान का क्षण है कि वे सबसे योग्य हस्तियों को “भारत विभूषण सम्मान 2026” प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मंच पर उत्कृष्ट व्यक्तियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजना सभी के लिए प्रेरणादायक है। स्पीकर ने कहा कि यह केवल एक पुरस्कार वितरण समारोह नहीं है, बल्कि यह भारत की प्रतिभा और समर्पण का प्रतीक भी है।

हमारे गुरुओं ने हमें “सरबत दा भला” यानी सभी के कल्याण का मार्ग दिखाया है। उन्होंने आगे कहा कि आज सम्मानित की जा रही हस्तियों ने निस्वार्थ सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया है। ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में अग्रणी होने के साथ-साथ समाज के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं। शिक्षा, विज्ञान, कला, साहित्य, समाज सेवा, उद्योग आदि हर क्षेत्र में इनकी मेहनत, समर्पण और दूरदर्शिता ने समाज, राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

स्पीकर संधवां ने कहा कि इनकी उपलब्धियां साबित करती हैं कि सच्चे जुनून और प्रतिबद्धता के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इन्होंने न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल की, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आईएसआरएचई से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

उन्होंने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की, जो देशभर के विभिन्न राज्यों और पृष्ठभूमियों से प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें एक मंच प्रदान करती है और “अनेकता में एकता” की भावना को मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि इनके सामूहिक प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि देश को आईएसआरएचई जैसे सामाजिक रूप से जागरूक संगठन की सेवाएं मिल रही हैं।

यह संस्था समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं और बच्चों की सेवा के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पशु कल्याण, तकनीक, मीडिया और साहित्य सहित कई क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को पहचानने और सम्मानित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संस्था के सदस्य आगे भी उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे। 

इस अवसर पर विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा, विधायक इंदरजीत कौर मान, विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी तथा आध्यात्मिक गुरु स्वामी ब्रह्म मुनी जी भी उपस्थित थे। स्पीकर संधवां ने स्वामी ब्रह्म मुनी जी को लोई और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके अलावा आईएसआरएचई द्वारा स्पीकर तथा पंजाब विधानसभा के सचिव को भी लोई और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। समारोह के अंत में उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को एक बार फिर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP Punjab , Bram Shanker Jimpa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD