Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आदित्य धर को सता रहा 'पाइरेसी' का डर, सभी फैंस से की खास अपील

Ranveer Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 16:57 IST

रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का प्रेड-प्रीव्यू आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है और सामान्य तौर पर 19 मार्च को पैन-इंडिया स्तर पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा। साल की सबसे बड़ी और एक्शन से भरी फिल्म होने का दावा करती 'धुरंधर द रिवेंज' क्या 'पाइरेसी' का शिकार हो गई है? ऐसा हम नहीं, बल्कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक आदित्य धर का कहना है, जिन्होंने 'पाइरेसी' का हिंट देते हुए फैंस से खास गुजारिश की है।

'धुरंधर: द रिवेंज' से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ क्लिप्स वायरल हो रही हैं, जिसमें फिल्म के एक्शन सीन और रणवीर सिंह से जुड़े कुछ सीन दिख रहे हैं। क्लिप्स की क्वालिटी काफी खराब है, लेकिन फिल्म से जुड़ा स्पॉइलर देती है। ऐसे में आदित्य धर ने फैंस से गुजारिश की है कि वे फिल्म से जुड़ी वीडियो को वायरल न करें।

उन्होंने लिखा, "हमने 'धुरंधर: द रिवेंज' को बनाने में अपना दिल लगा दिया है ताकि आप हर मोड़, हर भावना को ठीक उसी तरह महसूस कर सकें जैसा कि इसे महसूस किया जाना चाहिए। एक थिएटर में, अंधेरे में, दोस्तों, परिवार और यहां तक ​​कि अजनबियों से घिरे हुए, हर कोई एक जैसी भावनाओं को महसूस कर रहा होगा।

उन्होंने आगे लिखा, "फ़िल्मों को इसी तरह देखना चाहिए, किसी के फोन पर धुंधली तस्वीर में नहीं। इसलिए, मेरी आपसे एक दिली गुज़ारिश है, कृपया स्पॉइलर शेयर न करें! हर फ़ैन को बिना कुछ जाने, लेकिन उत्सुकता के साथ फ़िल्म देखने का मौका दें क्योंकि हर फैन की भावना इस फिल्म से जुड़ी है।"आदित्य धर ने धुरंधर के पहले पार्ट की सफलता का श्रेय फैंस को दिया, और उनका मानना है कि अगर फैंस ने इतना असीम प्रेम नहीं लुटाया होता, तो फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्म नहीं बन पाती।

उन्हें उम्मीद है कि फैंस 'धुरंधर: द रिवेंज' को भी उतना ही प्यार देंगे, जो उन्होंने पहली फिल्म को दिया था। उन्होंने फिल्म को फैंस और पूरे राष्ट्र की फिल्म बताया। गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म आधिकारिक तौर पर 19 मार्च को रिलीज होगी और 18 मार्च, यानी आज, प्रेड-प्रीव्यू रखा गया है। ऐसे में फिल्म से जुड़े स्पॉइलर रिवील होने और 'पाइरेसी' का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। 

आमतौर पर 'पाइरेसी' आने के बाद फिल्म के कलेक्शन पर नकारात्मक असर पड़ता है। फिल्म रिलीज होने के कुछ दिन बाद किसी भी फिल्म की 'पाइरेसी' सामने आती है, लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' के मामले में पहले ही दिन सोशल मीडिया पर इसका असर देखने को मिल रहा है।

 

Tags: Ranveer Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD