Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ

 

'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर एनसीडब्ल्यू को मिली शिकायत, सख्त कार्रवाई की मांग

Nora Fatehi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 11:22 IST

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के खिलाफ एक तीखी शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायतकर्ता ने इस गाने को अत्यंत अश्लील, आपत्तिजनक और महिलाओं की गरिमा के प्रति घोर अपमानजनक बताया है। फिल्म में नोरा फतेही और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं, और यह गाना हिंदी और मूल कन्नड़ संस्करण दोनों में उपलब्ध है।

शिकायत में कहा गया है कि गाने के बोल शिष्टता की सभी सीमाओं को लांघते हैं और महिलाओं को केवल वस्तु के रूप में पेश करते हैं। यह सामग्री मनोरंजन के नाम पर समाज में महिलाओं के प्रति अपमानजनक सोच को बढ़ावा दे रही है। शिकायतकर्ता ने चिंता जताई कि ऐसे गाने युवा पीढ़ी के मन पर गहरा नकारात्मक प्रभाव डालते हैं, जिससे महिलाओं के प्रति वस्तुकरण की मानसिकता सामान्य हो रही है।

यह हमारे सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के पतन का स्पष्ट संकेत है। शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय महिला आयोग से तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में जोर दिया गया है कि यह केवल एक गाने का मुद्दा नहीं, बल्कि महिलाओं की गरिमा, समाज के नैतिक वातावरण और युवा पीढ़ी की सुरक्षा का सवाल है। ऐसी सामग्री को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

शिकायतकर्ता ने उम्मीद जताई है कि एनसीडब्ल्यू इस मामले में तेजी से हस्तक्षेप करेगा और एक मजबूत मिसाल कायम करेगा, ताकि भविष्य में फिल्म उद्योग में महिलाओं के सम्मान को लेकर अधिक संवेदनशीलता बरती जाए। यह शिकायत ऐसे समय में आई है जब पहले ही फिल्म 'केडी : द डेविल' के एक अन्य गाने पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संज्ञान लिया था।

दोनों मामलों में अश्लीलता और बच्चों-युवाओं पर प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। एनसीडब्ल्यू से अपेक्षा की गई है कि वह इस शिकायत पर त्वरित जांच शुरू कर कार्रवाई रिपोर्ट तैयार करे और संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करे।

 

Tags: Nora Fatehi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD