Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नोरा फतेही : करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट बना बिग बॉस शो, आज कहते हैं 'डांसिंग क्वीन'

Nora Fatehi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 06, 2026, 13:26 IST

फिल्म जगत में नाम कमाना आसान नहीं होता, खासकर जब कोई दूसरे देश से आकर बॉलीवुड में जगह बनाए। नोरा फतेही ने यह मुश्किल सफर तय किया और आज 'डांसिंग क्वीन' के नाम से जानी जाती हैं। 'दिलबर दिलबर', 'मनहारी', 'ओ साकी साकी' जैसे हिट गानों में उनके शानदार डांस स्टेप्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया।  

विदेशी मूल की होने के बावजूद मेहनत और टैलेंट से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। 6 फरवरी को नोरा फतेही का जन्मदिन है। सफल फिल्मों में अपने शानदार डांस के स्टेप्स डाल चुकीं नोरा को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, करियर बनाने का उनका सफर आसान नहीं बल्कि मुश्किल भरा रहा। शुरुआत में उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा, खासकर भाषा और पारिवारिक दबाव की वजह से। नोरा एक रूढ़िवादी परिवार से आती हैं। 

उनके घर में डांस को लेकर सख्ती थी। इस बात का जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में करते हुए बताया कि वह अपने कमरे में छिप-छिपाकर डांस की प्रैक्टिस करती थीं, ताकि परिवार को पता न चले। बाहर निकलकर ऑडिशन देने जातीं, लेकिन हिंदी न आने की वजह से मुश्किलें बढ़ जातीं। लोग उनका मजाक उड़ाते और कई बार तो भद्दे कमेंट्स का सामना भी करना पड़ता। 

कई बार तो वह रो पड़ती थीं। तमाम मुश्किलों के बीच नोरा और उनके करियर दोनों के लिए सलमान खान का शो 'बिग बॉस' टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। नोरा ने 'बिग बॉस' के 9वें सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री लीं। शुरुआत में उन्हें दिक्कत हुई लेकिन शो के दौरान उनके डांस, परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 'बिग बॉस' ने उन्हें घर-घर पहुंचाया और लोकप्रिय बनाने में मदद की। 

यही नहीं इस शो ने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए। 'बिग बॉस' के बाद नोरा की किस्मत पलट गई। उन्हें 'सत्यमेव जयते 2' में 'कमरिया' गाने से बड़ा ब्रेक मिला, जो सुपरहिट हुआ। उसके बाद 'दिलबर', 'ओ साकी साकी', 'गुलाबी' जैसे गाने आए, जिनमें उनका डांस देखकर लोगों ने तालियां बजाई और सराहना की। आज नोरा को 'डांसिंग क्वीन' भी कहा जाता है। 

उनके इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं और उनके डांस को पसंद करने वालों की लिस्ट भी लंबी है, उनका हर स्टेप वायरल होता है। नोरा ने कई इंटरव्यू में बताया कि 'बिग बॉस' उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था। उससे पहले लोग उन्हें सिर्फ एक विदेशी लड़की समझते थे, लेकिन शो ने उनकी मेहनत और जज्बे को दिखाया।

 

Tags: Nora Fatehi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD