Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मृणाल ठाकुर ने किए श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति के दर्शन, जानें पुणे के इस मंदिर की क्या है खासियत?

Mrunal Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 18:11 IST

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हिंदी, मराठी और तेलुगु सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग के बलबूते इंडस्ट्री के साथ लोगों के दिलों में एक खास पहचान बनाई है। मंगलवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे देश के सबसे प्रसिद्ध और भव्य मंदिरों में से एक श्रीमंत दगड़ूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में बप्पा का दर्शन करते नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने बप्पा के साथ कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है, इसी के साथ वो पोस्ट कैप्शन में लिखती हैं, "पुण्यात आलो आणि बाप्पाचं दर्शन घेतलं नाही तर काय केलं?" यानी अगर पुणे आए और बप्पा (भगवान गणेश) के दर्शन नहीं किए, तो फिर क्या किया? मृणाल ठाकुर के इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

क्या आपको देश के इस प्रसिद्ध और प्राचीन श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर के बारे में जानकारी है? अगर नहीं, तो आइए हम आपको बताते हैं, श्रीमंत दगड़ूशेठ हलवाई मंदिर देश के सबसे धनी, प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर महाराष्ट्र के पुणे के बुधवार पेठ क्षेत्र में शनिवार वाडा के पास स्थित है।

सोना और चांदी से सजे इस मंदिर की विरासत 125 साल से अधिक पुरानी है। मंदिर की स्थापना पुणे के एक प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता, दगडूशेठ हलवाई और उनकी पत्नी लक्ष्मीबाई ने 1893 में की थी। दगडूशेठ हलवाई ने अपने बेटे की प्लेग महामारी में मृत्यु हो जाने के बाद गुरु माधवनाथ महाराज के कहने पर शहर के बीचोंबीच में इस मंदिर का निर्माण करवाया।

आराध्य गणेश जी को समर्पित इस मंदिर की भव्यता और प्रभु के प्रतिमा का सौंदर्य अद्भुत है। मंदिर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है, जो कि विश्वभर में प्रसिद्ध है। श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दराज से प्रयर्टक और श्रद्धालु आते हैं।

 

Tags: Mrunal Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD