Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

‘जी राम जी’ का विरोध गलत, 600 योजनाएं और संस्थान एक ही परिवार के नाम पर : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 17:10 IST

केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि करीब 600 सरकारी योजनाओं, संस्थानों और परियोजनाओं के नाम एक ही परिवार के सदस्यों पर रखे गए हैं, जिनमें जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी प्रमुख हैं। उन्होंने सदन को बताया कि सैकड़ों योजनाएं, संस्थान, पुरस्कार और सड़कें इनके नामों पर हैं। 

कई एयरपोर्ट, संग्रहालय, अस्पताल और खेल प्रतियोगिताएं भी इन्हीं के नाम पर रखी गईं। इस दौरान कांग्रेस के सांसदों ने आपत्ति जताई और कहा कि जो लोग इस देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं, जो शहीद हो जाते हैं या इस दुनिया में नहीं रहते, वे हमारी महान विभूतियां हैं। ऐसे महान व्यक्तित्वों की स्मृति को सम्मान देने के लिए उनके नाम पर सरकारी योजनाएं, संस्थान और स्थानों का नामकरण किया जाना चाहिए।

इस दौरान संसद में योजनाओं के नामकरण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। शिवराज सिंह चौहान ने अपने जवाब में कहा कि दरिद्र नारायण, जनता ही जनार्दन का सिद्धांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया था और वर्तमान सरकार उसी विचारधारा पर कार्य कर रही है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस कथन का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे।'

उन्होंने कहा कि इस संकल्प को मोदी सरकार ने पूरा किया। उन्होंने पूछा कि सुभाषचंद्र बोस, जिन्होंने 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' का आह्वान किया, उनके नाम पर कितनी योजनाएं हैं। 'मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी’ कहने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर कितनी योजनाएं हैं। राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर कितनी योजनाएं चलाई गई हैं।

इसके साथ ही उन्होंने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल का जिक्र किया। उन्होंने पूछा कि सरदार पटेल, जिन्होंने सैकड़ों रियासतों को एकजुट कर आधुनिक भारत का निर्माण किया, उनके नाम पर कितनी योजनाएं हैं। हमारा देश महान विभूतियों से भरा हुआ है। यदि हमें सच में श्रद्धांजलि देनी है, तो हर एक महापुरुष को समान भाव से सम्मान देना होगा।

सम्मान किसी एक पार्टी या एक परिवार तक सीमित नहीं होना चाहिए। प्रणाम करना है, तो सभी महापुरुषों को करें, न कि पार्टी और खानदान देखकर। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जी राम जी करने के विषय पर कहा कि कांग्रेस पार्टी योजनाओं के नाम बदलने को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है।

पहले भी कई योजनाओं के नाम बदले गए, जैसे काम के बदले अनाज योजना, संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना, जवाहर रोजगार योजना। बाद में इन्हीं योजनाओं को बदलकर नरेगा और फिर मनरेगा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि नाम बदलना अपमान है, तो सबसे पहले यह अपमान कांग्रेस ने ही किया, जब योजनाओं के नाम बदले गए।

जैसे ही मनरेगा के स्थान पर ‘विकसित भारत’ जैसे नाम की बात आई, विपक्ष ने तीव्र विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि ऐसा माहौल बनाया गया मानो कोई बड़ा संकट या ‘महासंग्राम’ होने वाला हो। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि वह यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि देश ने इस योजना को स्वीकार किया है और इसे मनरेगा से बेहतर बताया जा रहा है। 

पहले कई संसद सदस्यों ने आशंका जताई थी कि सरकार इस योजना को बंद कर देगी, बजट में प्रावधान नहीं होगा और राज्यों के पास धन कहां से आएगा। कृषि मंत्री ने कहा वह वित्त मंत्री का भी हृदय से धन्यवाद करते हैं कि केंद्रीय बजट में पहली बार 95,692 करोड़ रुपए (केवल केंद्र का हिस्सा) का प्रावधान किया गया है, जो अब तक का सबसे बड़ा प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए राज्यों को पर्याप्त बजटीय प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश राज्यों ने भी बजट में प्रावधान कर दिया है, लेकिन कांग्रेस शासित कर्नाटक में अब तक ऐसा नहीं किया गया है।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD