Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रंगमंच पर वापसी कर रहे अनुपम खेर, नए नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का किया ऐलान

Anupam Kher
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 15:46 IST

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर जल्द ही एक और नाटक लेकर आ रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम के जरिए आगामी नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' की घोषणा की। यह एक म्यूजिकल कॉमेडी है, जो रिश्तों, पहचान और आधुनिक जीवन के मजेदार विरोधाभासों पर आधारित है। अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें नाटक का पोस्टर और नाटक के साथियों की तस्वीरें शामिल हैं।

उन्होंने लिखा, "हर नए दशक की शुरुआत मैं एक-एक नाटक से करता हूं। मुझे लगता है कि थिएटर ही असली अभिनय को शुरू करने का एक जरिया है। यहां मैंने सीखा कि दर्शकों की भावनाओं को कैसे समझा जाता है और कहानी को जीवंत किया जाता है। उन्होंने आगे लिखा, "आज मुझे बहुत खुशी और गर्व हो रहा है ये घोषणा करने में कि हमारा नया म्यूजिकल नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' जल्द ही मंच पर आएगा।

इस नाटक को गजेंद्र अहीरे ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे अनुपम खेर स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है।" अनुपम ने बताया कि यह मंच इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें वे स्वरूप संपत के साथ अभिनय करते नजर आएंगे, जो बेहद प्रतिभाशाली और समझदार कलाकार हैं। अनुपम ने लिखा, "नाटक का संगीत मशहूर संगीतकार अनू मलिक ने तैयार किया है, जिनके गाने दशकों से लोगों के दिलों में बसते हैं।

गीत कौसर मुनीर ने लिखे हैं। इन गीतों को शान, सुखविंदर सिंह और आनंदी जोशी जैसी असाधारण आवाज़ें जीवंत करेंगी। अनुपम ने बताया कि इस नाटक में प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे, जिनमें मेघना मलिक, माया शर्मा, विकास रावत, श्रद्धा मंडले और हर्मन डी’सूजा जैसे कलाकार शामिल हैं। ये सभी कलाकार नाटक में हास्य, ऊर्जा और भावनात्मक गहराई जोड़ेंगे।

उन्होंने लिखा, "'जाने पहचाने अंजाने' उन रिश्तों की कहानी है जो बाहर से परिचित लगते हैं, लेकिन अंदर से अजनबी होते हैं। यह हंसी-मजाक, भावुक पलों और खूबसूरत संगीत से भरा हुआ है। यह नाटक दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगा और साथ ही मनोरंजन भी देगा।" अनुपम खेर ने कहा कि रंगमंच पर लौटना हमेशा घर लौटने जैसा लगता है और मैं आप सभी के साथ इस नए सफर को साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। प्रीमियर की तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी।

 

Tags: Anupam Kher , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Jaane Pehchaane Anjaane

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD