Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'हैलो बच्चों' में विनीत कुमार के अभिनय की अभिषेक बच्चन ने की तारीफ

Web Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 15:16 IST

मशहूर अभिनेता विनीत कुमार की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'हैलो बच्चों' को जमकर सराहना मिल रही है। हर कोई सीरीज देखने के बाद अभिनेता विनीत और कहानी की तारीफ कर रहा है। इसी कड़ी में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मंगलवार को अभिनेता की जमकर तारीफ की। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर सीरीज का पोस्टर शेयर किया।

इसके साथ उन्होंने लिखा, "'हेलो बच्चों' और विनीत कुमार को ढेर सारी शुभकामनाएं। इसे जरूर देखें।" इस सीरीज में विनीत ने मशहूर ट्यूटर अलख पांडे की भूमिका अदा की। साथ ही उनके जीवन के उन संघर्षों और कहानी को अपने अभिनय से उजागर किया है, जिसके बारे में आज तक किसी को पता नहीं चल पाया है।

यह सीरीज की कहानी अलख पांडे और उनके साथी प्रतीक माहेश्वरी (विक्रम कोचर) के 'फिजिक्सवाला' के निर्माण, वित्तीय चुनौतियों और छात्रों को सस्ती कोचिंग उपलब्ध कराने के संघर्ष को दिखाती है। साथ ही इस सीरीज के जरिए निर्देशक ने उन बच्चों के संघर्ष को भी उजागर किया है, जो महंगी कोचिंग के चलते अपने सपनों को पूरा करने से पीछे हट जाया करते थे।

सीरीज का नाम 'हैलो बच्चों' इसलिए रखा गया है, क्योंकि जब अलख पांडे अपनी क्लास शुरू करते हैं, तो वे इंट्रो में 'हैलो बच्चों' ही बोलते हैं, जो कि काफी मशहूर है और यही अब उनकी एक पहचान बन गया है। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे प्रयागराज में रहने वाला एक साधारण टीचर ऑनलाइन एजुकेशन के जरिए लाखों बच्चों तक मुफ्त और क्वालिटी पढ़ाई पहुंचाता है।

इस सीरीज में संघर्ष, सपने, परिवार और शिक्षा की अहमियत को भावुक तरीके से दिखाया गया है। 'हैलो बच्चों' में विनीत के अलावा विक्रम कोचर और गिरिजा ओक जैसे कलाकार नजर आएंगे। पांच एपिसोड वाली यह सीरीज 'द वायरल फीवर' की ओर से बनाई गई है और यह 6 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Actor , Mumbai News , Hello Bachhon , Vineet Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD