Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सेंसेक्स और निफ्टी सपाट, इन कारणों के चलते सीमित दायरे में कारोबार कर रहा बाजार

Sensex
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 15:16 IST

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:30 बजे सेंसेक्स 24 अंक की मामूली गिरावट के साथ 75,478 और निफ्टी 13 अंक की कमजोरी के साथ 23,394 पर था। अब तक के कारोबार में सेंसेक्स ने 75,324.73 का न्यूनतम स्तर और 76,014 का उच्चतम स्तर छूआ है। वहीं, निफ्टी ने 23,346 का न्यूनतम स्तर और 23,577 का उच्चतम स्तर बनाया है। 

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 92 अंक या 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 54,707 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 29 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,840 पर था। बाजार के सीमित दायरे में कारोबार करने की बड़ी वजह में से अमेरिकी फेड की बैठक है, जो कि मंगलवार को शुरू होगी और इसके नतीजों का ऐलान बुधवार को किया जाएगा। 

ब्याज दरों की समीक्षा के लिए अमेरिकी फेड की बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब कच्चा तेल ईरान युद्ध के चलते एक महीने में 50 प्रतिशत से अधिक की तेजी दिखा चुका है और इससे अमेरिका में महंगाई में बढ़ने की संभावना भी अधिक हो गई है। इस कारण से बाजार के लिए फेड की बैठक में ब्याज दरों पर निर्णय काफी अहम होगा। इससे ही बाजार की आगे की चाल तय होगी, जिसके चलते निवेश सर्तक बने हुए हैं। 

मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी होती है और इस दिन ट्रेडर्स अपनी पॉजिशन में आमतौर पर बड़ा बदलाव करते हैं, जिससे बाजार एक सीमित दायरे में बना हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली से भी बाजार में तेजी को सपोर्ट नहीं मिल रहा है। सोमवार के सत्र में मुख्य सूचकांकों में एक प्रतिशत की तेजी के बाद भी एफआईआई ने 9,365.52 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। 

 

Tags: Sensex , Mumbai , BSE , Nifty , Shares , National Stock Exchange , Stock Market

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD