Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

रफ्तार का सौदागर, इंजरी ने बिगाड़ी लय, आईपीएल 2026 में छाप छोड़ना चाहेंगे मयंक यादव

Cricket
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 12:56 IST

आईपीएल 2022 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली के एक तेज गेंदबाज पर दांव खेला। 20 लाख के बेस प्राइस में मयंक यादव लखनऊ के खेमे में शामिल हुए। साल 2022 और 2023 में मयंक को अपनी रफ्तार दिखाने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, एलएसजी में मयंक को एक ऐसे तेज गेंदबाज के तौर पर तैयार किया जा रहा था, जो बल्लेबाजों के लिए बड़ी परेशानी बनने वाले थे।

मयंक को आईपीएल 2024 में पहली बार मौका मिला और उनकी रफ्तार ने हर टीम और बड़े से बड़े बल्लेबाज को चौंका दिया। 2 अप्रैल 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मयंक ने एक गेंद डाली, जिसकी रफ्तार 156.7 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह इस सीजन की सबसे तेज गेंद भी रही।

आईपीएल 2024 में मयंक यादव ने कुल 4 मुकाबले खेले और 7 विकेट निकाले। इन 4 मुकाबलों में ही मयंक इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। मयंक के आगे बड़े से बड़े बल्लेबाज इस सीजन बेबस दिखाई दिए थे, लेकिन इंजरी ने सारा काम खराब कर दिया। मयंक चोट के चलते आईपीएल 2024 से बाहर हो गए।

आईपीएल 2025 में भी मयंक की यही कहानी रही। इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मयंक ने सिर्फ 2 मैच खेले और बैक इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। मयंक की गेंदबाजी में धार और रफ्तार दोनों नजर आई, लेकिन वह दोनों सीजन में खुद को इंजरी से दूर नहीं रख सके। मयंक ने आईपीएल में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं और वह 9 विकेट निकालने में सफल रहे हैं। 

हालांकि, इंजरी ने मयंक की लय बिगाड़ने का काम किया है। आईपीएल 2024 में मयंक की गेंदबाजी इकोनॉमी 6.98 की रही थी। हालांकि, आईपीएल 2025 में उनकी इकोनॉमी सीधे 12.50 पर पहुंच गई थी। दो सीजन इंजरी से जूझने के बाद आईपीएल 2026 में मयंक यादव अपनी छाप छोड़ने को बेकरार होंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर मयंक का एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में मयंक की गेंदबाजी में वही रफ्तार और दमखम नजर आ रहा है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में मयंक के पास एक बार फिर जोरदार वापसी करने का सुनहरा मौका होगा। लंबे समय से मयंक पर भरोसा जता रही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन अपने इस युवा तेज गेंदबाज से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद जरूर करेगी। हालांकि, मयंक के लिए यह जरूरी होगा कि वह खुद को इस सीजन इंजरी से बचाकर रखें।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , Mayank Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD