Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पंजाब विधानसभा द्वारा हरभजन सिंह ईटीओ के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियों के लिए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित

Manjit Singh Bilaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 18:13 IST

पंजाब विधान सभा ने आज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के बारे में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा की गई अपमानजनक और जातिवादी टिप्पणियों के लिए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया। यह मुद्दा 6 फरवरी 2026 को जांडियाला गुरु , अमृतसर में आयोजित एक सार्वजनिक सभा के दौरान प्रताप सिंह बाजवा द्वारा दिए गए बयान से संबंधित है। 

अपने संबोधन के दौरान बाजवा ने कथित तौर पर मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ , जो दलित समुदाय से संबंध रखते हैं, के प्रति अपमानजनक और जाति-आधारित टिप्पणियां कीं। सदन के सदस्यों ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां न केवल मंत्री का, बल्कि उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि और मेहनतकश दलित समुदाय का भी गंभीर अपमान करती हैं।

यह प्रस्ताव विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर द्वारा सदन में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये टिप्पणियां ईमानदारी से मेहनत करके अपनी आजीविका कमाने वाले बैंड-ऑर्केस्ट्रा कलाकारों और दिहाड़ी मजदूरों के सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं। 

विधायक ने आगे कहा कि जिम्मेदार सार्वजनिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को संयम बरतना चाहिए और सम्मान, समानता तथा सामाजिक सद्भावना के मूल्यों को बनाए रखना चाहिए। निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने कहा कि सदन प्रताप सिंह बाजवा द्वारा की गई “शर्मनाक” टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है। 

उन्होंने टिप्पणी की कि ऐसा व्यवहार एक सामंती और दलित-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है, जो पंजाब के सामाजिक ताने-बाने और सामुदायिक सद्भाव के लिए हानिकारक है। इस प्रस्ताव में प्रताप सिंह बाजवा से दलित समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई है।

माननीय स्पीकर से इस मामले का संज्ञान लेने और उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की अपील की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में कोई भी राजनीतिक नेता किसी व्यक्ति का उसके पेशे या जाति के आधार पर अपमान न करे। सदन द्वारा यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

 

Tags: Manjit Singh Bilaspur , Nihal Singh Wala , Moga , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD