Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कुलजीत सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं की बारहवीं बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Kuljit Singh Randhawa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेराबस्सी , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 17:47 IST

हलका विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने आज गांव खेड़ी से श्री अमृतसर साहिब के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं की बारहवीं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाई जा रही यह योजना बुजुर्गों और श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो रही है। 

इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को विभिन्न पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री अमृतसर साहिब में पवित्र दर्शन करेंगे और सरकार की ओर से यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें बिना किसी आर्थिक बोझ के पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिला है। उन्होंने इस परोपकारी पहल के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Dera Bassi , Mukh Mantri Teerth Yatra , Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD