Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम : कुलवंत सिंह ने मोहाली से 12वीं बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 17:26 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के तहत शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के अंतर्गत आज मोहाली विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं से भरी 12वीं बस को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। विधायक कुलवंत सिंह ने वार्ड नंबर-40 सुहाना से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री दरबार साहिब अमृतसर, श्री दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ वाल्मीकि मंदिर, जलियांवाला बाग और बाघा बॉर्डर जाएंगे। यह यात्रा दो रात और तीन दिन में पूरी कर श्रद्धालु वापस मोहाली लौटेंगे।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान जहां श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा, वहीं एक साथ समय बिताने से आपसी भाईचारा भी और मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत पूरे पंजाब से प्रतिदिन लगभग 60 बसें श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा के लिए भेजी जा रही हैं। 

लोगों की मांग को देखते हुए इस योजना को आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि कोई भी श्रद्धालु तीर्थ यात्रा से वंचित न रहे। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा राज्य के लोगों से किए गए वादों और गारंटियों को लगातार पूरा किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर आवश्यक कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को इस योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक गांव स्तर और बूथ-वाइज सूचियां भी तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मोहाली शहर में कई नए चौक बन चुके हैं और बाकी चौकों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है, जिन्हें आने वाले कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इससे जहां शहर की सुंदरता बनी रहेगी, वहीं ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होगा। इस मौके पर स्टेट अवार्डी और हल्का कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग स्वयं आगे आकर बूथ-वाइज अपने नाम दर्ज करवा रहे हैं।

इस अवसर पर स्टेट अवार्डी व हल्का कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह, नंबरदार हरसंगत सिंह सोहना, सुरिंदर सिंह रोड़ा, कुलदीप सिंह समाना, गोबिंदर मित्तल (चेयरमैन, मार्केट कमेटी), जसपाल सिंह पार्षद, कमलजीत कौर सोहना, बलविंदर सिंह मौली, गुरदीप सिंह, निर्मल सिंह और अमरीक सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali , SAS Nagar , Mohali , SAS Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Mukh Mantri Teerth Yatra , Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD