Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'गैंग में आपका स्वागत है, भाई', रणवीर सिंह से पहली मुलाकात की यादों को अभिनेता रजत अरोड़ा ने किया साझा

Ranveer Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 16:27 IST

फिल्मी दुनिया में कई बार ऐसा होता है कि किसी बड़े सितारे के साथ काम करने का अनुभव कलाकारों के लिए हमेशा के लिए यादगार बन जाता है। ऐसे ही अनुभव के बारे में फिल्म 'धुरंधर' को लेकर अभिनेता रजत अरोड़ा ने खुलकर बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म में काम करते हुए उन्हें अभिनेता रणवीर सिंह के साथ समय बिताने और उनके साथ अभिनय करने का मौका मिला, जो बेहद खास और यादगार था।

रजत अरोड़ा 'धुरंधर' फिल्म में मुक्का गुरसेवक सिंह नाम के किरदार में नजर आए थे। उन्होंने कहा, ''फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह के साथ काम करना बहुत ही शानदार अनुभव रहा। वह एक ऐसे इंसान हैं, जिनकी ऊर्जा आसपास के लोगों को भी प्रेरित करती है। उनकी मौजूदगी से माहौल उत्साह से भरा रहता है। यही वजह है कि उनके साथ काम करने वाले कलाकार खुद को सहज महसूस करते हैं और अपना काम और बेहतर तरीके से कर पाते हैं।''

बातचीत के दौरान रजत ने उस दिन को भी याद किया, जब उनकी पहली बार रणवीर सिंह से मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात फिल्म की शूटिंग के दौरान थाईलैंड में हुई थी। रजत उस समय अपने कॉस्ट्यूम ट्रायल के लिए जा रहे थे और उसी दौरान सामने से रणवीर सिंह आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा, ''उस पल मेरे मन में कई तरह के विचार आने लगे।

मैं सोच रहा था कि आज पहली बार मैं इतने बड़े स्टार से आमने-सामने मिलूंगा, लेकिन उनसे बात क्या करुंगा।'' रजत ने आगे कहा, ''जैसे ही रणवीर से मिला, उन्होंने मुस्कुराते हुए मेरा स्वागत किया और कहा, 'गैंग में आपका स्वागत है, भाई।' इसके बाद मुझे गले भी लगाया। यह पल मेरे लिए बेहद खास था, क्योंकि मैंने सोचा भी नहीं था कि रणवीर इतने दोस्ताना तरीके से मिलेंगे।

यह पल मेरी जिंदगी की उन यादों में से एक है, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता।'' रजत ने कहा, "रणवीर सिंह पूरी शूटिंग के दौरान बेहद सहयोगी रहे। जब भी कोई सीन शूट होता था और बाद में उसे मॉनिटर पर देखा जाता था, तो रणवीर अक्सर मेरे अभिनय की तारीफ करते। कई बार वह मुझे छोटे-छोटे सुझाव भी देते थे, जिससे मेरे अभिनय में और निखार आ सके।"

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Rajat Arora , Dhurandhar , Dhurandhar 2 , Dhurandhar The Revenge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD