Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कोर्ट पर रिपब्लिकन के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार का लगाया आरोप

Donald Trump
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 15:14 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोर्ट के ऊपर उनके और रिपब्लिकन पार्टी के नेता के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कोर्ट जरूरत से ज्यादा राजनीतिक हो चुकी हैं और कई मामलों में फैसलों से ज्यादा जजों की सोच प्रभाव डालती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अदालतों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायपालिका रिपब्लिकन पार्टी और उनके साथ अक्सर अनुचित व्यवहार करती है और कई बार ऐसे लोगों को संरक्षण देती दिखाई देती है जिन्हें नहीं बचाया जाना चाहिए।

कोर्ट जरूरत से ज्यादा राजनीतिक हो चुकी हैं और कई मामलों में फैसलों से ज्यादा जजों की सोच प्रभाव डालती है। ट्रंप ने संयुक्त राज्य अमेरिका के फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की भी जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में वॉशिंगटन डीसी स्थित फेडरल रिजर्व कॉम्प्लेक्स के नवीनीकरण प्रोजेक्ट में बजट से कहीं ज्यादा खर्च हुआ और काम तय समय से काफी पीछे चल रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मामले की जांच की मांग की और कहा कि बजट के इतना बढ़ने और प्रोजेक्ट को पूरा करने में हो रही देरी की पूरी तरह जांच होनी चाहिए। ट्रंप ने कहा है कि इस मामले में प्रोजेक्ट से जुड़े कॉन्ट्रैक्टरों की भी जिम्मेदारी तय की जाए। यह एक छोटा सा प्रोजेक्ट है, जिसमें कई साल लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजट का इतना बढ़ना किसी भी परियोजना में स्वीकार्य नहीं माना जा सकता और इस मामले में पारदर्शी जांच जरूरी है।

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने पॉवेल के कार्यकाल के दौरान उनके काम की पहले भी आलोचना की है और इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जज की आलोचना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ जज, खासकर जेम्स बोसबर्ग, उनके (ट्रंप) और रिपब्लिकन नेताओं से जुड़े मामलों में पक्षपातपूर्ण रुख अपनाते रहे हैं।

ऐसे मामलों में न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं और न्यायिक प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जज जेम्स बोसबर्ग को ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम (टीडीएस) के सबसे ऊंचे स्तर से पीड़ित बताया और आरोप लगाया कि वे सालों से उनके और उनके लोगों के पीछे पड़े हुए हैं।

ट्रंप ने कहा, "उन्होंने मुझे बुरी तरह और गलत तरीके से दोषी ठहराया। डी.सी. सर्किट ने बिना किसी जुर्म के बेगुनाह रिपब्लिकन की गिरफ्तारी और मुझे सजा देने का जोरदार समर्थन किया, लेकिन अब वह फेडरल रिजर्व की बड़ी वित्तीय गड़बड़ी की बेसिक जांच को भी रोक रहा है।" ट्रंप ने आगे कहा कि अदालतों को राजनीतिक एजेंडे से दूर रहकर केवल कानून और न्याय के सिद्धांतों पर ध्यान देना चाहिए।

न्यायपालिका का काम निष्पक्षता बनाए रखना है और किसी भी तरह का राजनीतिक प्रभाव न्याय प्रणाली की विश्वसनीयता को कमजोर कर सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बोसबर्ग को अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन से जुड़े सभी केस से हटा देना चाहिए और उन पर गंभीर डिसिप्लिनरी एक्शन लेना चाहिए, जैसा कि कई दूसरे भ्रष्ट जजों के साथ हुआ है, जिन्हें बदकिस्मती से हमारे देश को सहना पड़ा है!

 

Tags: Donald Trump , US President , United States , New York , Donald John Trump , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD