Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्मृति मंधाना ने पांचवीं बार जीता बेस्ट महिला इंटरनेशनल क्रिकेटर अवॉर्ड

Smriti Mandhana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 13:09 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पांचवीं बार बेस्ट महिला इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड अपने नाम किया है। रविवार को बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में मंधाना को साल 2025 में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साल 2025 में स्मृति मंधाना का प्रदर्शन लाजवाब रहा।

उन्होंने बीते साल खेले 23 वनडे मुकाबलों में 61 की औसत और 109 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1362 रन बनाए। इस दौरान मंधाना ने एकदिवसीय क्रिकेट में 5 शतक और पांच अर्धशतक लगाए। टी20 इंटरनेशनल में भी मंधाना का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 2025 में खेले 9 टी20 मुकाबलों में 135 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 341 रन बनाए।

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में स्मृति ने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए। उन्होंने वनडे और टी20 फॉर्मेट को मिलकर खेले 36 मुकाबलों में 1800 रन बनाए और कुल 7 शतक लगाए। स्मृति मंधाना ने साल 2025 में भारतीय टीम को पहली बार विश्व विजेता बनाने में भी अहम रोल अदा किया। मंधाना भारत की धरती पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वालीं दूसरी बल्लेबाज रहीं।

उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 9 मुकाबलों में 54 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 434 रन बनाए। मंधाना ने विश्व कप में एक शतक और दो अर्दसतक लगाए। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मंधाना की शेफाली वर्मा संग की गई पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी टीम के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी। मंधाना ने खिताबी मुकाबले में 58 गेंदों में 45 रनों की अहम पारी खेली थी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहली विश्व विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि 2025 का महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतना एक ऐसा सपना पूरा होने जैसा था, जिसने देश के लिए क्रिकेट खेलने वाली हर महिला खिलाड़ी को प्रेरित किया था और उनकी टीम के लिए यह बहुत मायने रखता था।

उन्होंने बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में कहा, "यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है , क्योंकि जिस दिन से महिला क्रिकेट शुरू हुआ है, हम आईसीसी ट्रॉफी उठाने का सपना देखते आ रहे हैं। सभी महिला क्रिकेटर यही सपना देखती रही हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि हमारी टीम ऐसा कर पाई, इसलिए मुझे इस टीम पर बहुत-बहुत गर्व है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Smriti Mandhana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD