Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग

 

शुभमन गिल ने जीता पॉली उमरीगर अवॉर्ड, बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुने गए भारतीय कप्तान

Shubman Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 13:08 IST

टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई ने पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया है। बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में गिल को साल 2024-25 का बेस्ट मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया है। गिल का प्रदर्शन साल 2025 में बल्ले से शानदार रहा। शुभमन गिल ने साल 2025 में खेले 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 70 की औसत से खेलते हुए 983 रन बनाए।

क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में गिल ने बीते साल 5 शतक और एक अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड की धरती पर खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल ने 754 रन बनाए। वह इंग्लिश सरजमीं पर भारत की ओर से एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बने। चार शतक के साथ-साथ उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया।

वहीं, वनडे फॉर्मेट में भी गिल का प्रदर्शन लाजवाब रहा। भारतीय कप्तान ने 50 ओवर के फॉर्मेट में खेले 11 मुकाबलों में 49 की औसत से 490 रन बनाए। शुभमन ने वनडे क्रिकेट में पिछले साल 2 शतक और दो अर्धशतक लगाए। साल 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को भी अपने नाम किया।

गिल की अगुवाई में टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियन बनी। इस टूर्नामेंट में भी शुभमन ने 5 मुकाबलों में 47 की औसत से खेलते हुए 188 रन बनाए। हालांकि, गिल टी20 टीम में अपनी जगह नहीं बना सके। एशिया कप 2025 में गिल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह 7 मुकाबलों में 21 की औसत से महज 127 रन ही बना सके।

एशिया कप में खराब प्रदर्शन के चलते गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया। साल 2025 में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में खेले 15 मुकाबलों में शुभमन गिल 24 की औसत और 137 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 291 रन ही बना सके। टी20 इंटरनेशनल में पिछले साल गिल ने एक भी शतक या अर्धशतक नहीं लगाया। बतौर कप्तान और बल्लेबाज शुभमन गिल की निगाहें अब 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप पर होंगी।

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD