Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग

 

आईपीएल 2026 : बल्लेबाजी में मजबूती, पेस अटैक कमजोर, चेन्नई सुपर किंग्स में कितना दमखम?

Mahendra Singh Dhoni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 13:05 IST

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में अपने अभियान का आगाज 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। चेन्नई ने इस बार युवा खिलाड़ियों पर दांव खेला है। प्रशांत किशोर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई ने 14.20 करोड़ की बड़ी बोली लगाते हुए टीम से जोड़ा है। वहीं, संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी में इस बार मजबूती नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का साथ देने के लिए संजू सैमसन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। संजू के लिए हाल ही में खत्म हुआ टी20 वर्ल्ड कप 2026 कमाल का गुजरा। उन्होंने महज 5 मुकाबलों में 321 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे।

वहीं, आयुष म्हात्रे ने भी पिछले सीजन अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। उर्विल पटेल, सरफराज खान और कार्तिक शर्मा के रूप में चेन्नई के पास दमदार भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं। उर्विल ने आईपीएल 2025 में कुछ अच्छी पारियां खेली थीं। इसके साथ ही डेवाल्ड ब्रेविस मध्यक्रम में किसी भी गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ाने का दमखम रखते हैं।

यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2026 में एमएस धोनी किस बैटिंग पोजीशन पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं। प्रशांत किशोर, जेमी ओवरटन और शिवम दुबे के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स के पास बढ़िया ऑलराउंडर भी हैं। शिवम की हालिया फॉर्म कमाल की है, जिसका फायदा चेन्नई को मिल सकता है। प्रशांत भी बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने के लिए जाने जाते हैं।

हालांकि, चेन्नई का तेज गेंदबाजी अटैक थोड़ा कमजोर दिख रहा है। मैट हेनरी का रिकॉर्ड वनडे के मुकाबले टी20 में कुछ खास नहीं रहा है। वहीं, नाथन एलिस के पास ज्यादा अनुभव नहीं है। भारतीय तेज गेंदबाज के तौर पर पांच बार की चैंपियन चेन्नई के पास खलील अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह मौजूद हैं। खलील ने पिछले सीजन 14 मुकाबलों में 15 विकेट निकाले थे, लेकिन उनका इकोनॉमी 9.58 का रहा था।

रवींद्र जडेजा के ना होने के बावजूद, चेन्नई का स्पिन विभाग आईपीएल 2026 में मजबूत दिखाई दे रहा है। टीम के पास नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, अकील हुसैन और राहुल चाहर के रूप में अच्छे स्पिनर्स हैं। एमए चिदंबरम की पिच पर नूर अहमद और अकील बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी। ऐसे में आगामी सीजन में चेन्नई की टीम जोरदार वापसी करना चाहेगी।

 

Tags: Mahendra Singh Dhoni , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , Chennai Super Kings , CSK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD