Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग

 

रनों के आधार पर आईपीएल इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीत

IPL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 12:59 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं। इस दौरान 13 बार 100 या उससे अधिक रनों के अंतर से मुकाबले जीते गए हैं। आइए, आईपीएल इतिहास में रनों के अंतर से 5 सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीमों के बारे में जानते हैं, जिनमें 3 बार आरसीबी का नाम शामिल है। मुंबई इंडियंस (146 रन): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में रनों के आधार पर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (एमआई) के नाम पर है।

इस टीम ने 6 मई 2017 को खेले गए मुकाबले में 3 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम 13.4 ओवरों में महज 66 रन पर सिमट गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (144 रन): 14 मई 2016 को खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 248 रन बनाए।

इसके जवाब में गुजरात लॉयन्स की टीम 18.4 ओवरों में महज 104 रन पर ढेर हो गई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स (140 रन): यह मैच 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और आरसीबी के बीच खेला गया था, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 3 विकेट खोकर 222 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी की टीम 15.1 ओवरों में सिर्फ 82 रन पर सिमट गई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (138 रन): 6 मई 2015 को खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 226 रन बनाए। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 13.4 ओवरों में सिर्फ 88 रन पर ऑलआउट हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (130 रन): यह मैच 23 अप्रैल 2013 को खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 5 विकेट खोकर 263 रन बनाए। इसके जवाब में पुणे वॉरियर्स निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 133 रन बना सकी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD