Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

'सबसे बड़ा बहरूपिया', द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सुनील ग्रोवर की मिमिक्री देख हैरान हुए गजराज राव

Sunil Grover
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 17:05 IST

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दीवानों की कमी नहीं है। कपिल की मस्ती और बाकी को-स्टार कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, और कृष्णा अभिषेक की मिमिक्री फैंस को टेंशन भूल हंसने पर मजबूर कर देती है।  हाल ही में शो में वरुण धवन और अपने पिता और फिल्म निर्देशक डेविड धवन भी पहुंचे, जहां सुनील सिंह ग्रोवर ने कुछ ऐसा किया कि फैंस को दिवंगत अभिनेता कादर खान की याद आ गई।

इतना ही नहीं, अभिनेता गजराज राव भी तारीफ करने से पीछे नहीं हटे। यह बात तो सभी जानते हैं कि मिमिक्री करने में सुनील सिंह ग्रोवर को टक्कर दे पाना किसी के बस की बात नहीं है। बात चाहे आमिर खान बनने की हो या फिर नवजोत सिंह सिद्धू, हर किरदार में अभिनेता ने फैंस का दिल जीता है लेकिन इस बार उन्हें कादर खान की मिमिक्री करते हुए देखा गया।

उन्होंने ऐसे डायलॉग बोले, जिसे सुनकर हर कोई हैरान था। वरुण धवन भी उनके हाव-भाव और डायलॉग डिलीवरी देखकर प्रभावित थे और गजराज राव ने उन्हें बहरूपिया कह दिया। सुनील ग्रोवर की एक्टिंग की तारीफ कर गजराज राव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा और उनके द्वारा निभाए गए हर किरदार की तारीफ की।

उन्होंने लिखा, "सुनील ग्रोवर का फैन हूं, जो करते हैं दिल को भाता है। कपिल देव बन कर मंच पर आते हैं तो कपिल देव उनको कौतुक से देखते रह जाते हैं, सलमान का रूप धरते हैं तो सलमान दिखने लगते हैं। कल के कपिल शर्मा शो एपिसोड में क़ादर ख़ान बन कर आ गए, लगा कि साक्षात क़ादर ख़ान मंच पर हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "ग्रोवर मिमिक नहीं करते हैं, वे उस इंसान की आत्मा में घुस जाते हैं।

बोलचाल और हावभाव सबको आत्मसात कर लेते हैं। ग्रोवर हमारे समय के सबसे बड़े बहरूपिया हैं। उनकी कला दिव्य है, वे अद्वितीय हैं।"अभिनेता ने कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक समेत मंच पर किरदार निभा रहे हर कलाकार की तारीफ की, लेकिन सुनील ग्रोवर पर खुलकर प्यार लुटाया। यह पहला मौका नहीं है। सुनील ग्रोवर के गुत्थी के किरदार को भी खूब सराहा गया। गुत्थी के अलावा, हरियाणा पुलिस की महिला का उनका किरदार भी काफी पसंद किया गया था।

 

Tags: Sunil Grover , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD