Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मंडी में सीजेआई सूर्यकांत ने किया 152 करोड़ रुपए के अत्याधुनिक कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास

Sukhvinder Singh Sukhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 17:04 IST

हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी मंडी में लगभग 152 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नए ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का रविवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सीजेआई सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रस्तावित ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स करीब 9.6 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा और इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस परियोजना का उद्देश्य न्यायिक व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुगम और प्रभावी बनाना है, ताकि न्यायिक कार्यवाही तेजी और बेहतर ढंग से संचालित हो सके। कॉम्प्लेक्स की रूपरेखा इस प्रकार तैयार की गई है कि इसका मुख्य कार्यात्मक क्षेत्र एक केंद्रीय कोर्टयार्ड के चारों ओर विकसित होगा। इसके आसपास अपीलीय न्यायालय, विभिन्न न्यायालयों के कक्ष और अधिवक्ताओं के लिए अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे।

इससे न्यायिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सकेगा। संवेदनशील मामलों को ध्यान में रखते हुए इस परिसर में जुवेनाइल और संवेदनशील गवाह न्यायालय के लिए एक अलग ब्लॉक भी बनाया जाएगा। यहां बच्चों, महिलाओं और अन्य संवेदनशील गवाहों के लिए सुरक्षित, अनुकूल और गोपनीय वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे बिना किसी भय या दबाव के न्यायिक प्रक्रिया में अपनी बात रख सकें।

इसके अलावा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परिसर में अतिरिक्त कोर्ट ब्लॉकों के लिए भी पर्याप्त स्थान आरक्षित रखा गया है। इससे आने वाले वर्षों में न्यायालयों की संख्या बढ़ने या न्यायिक गतिविधियों के विस्तार की स्थिति में अतिरिक्त भवनों का निर्माण आसानी से किया जा सकेगा। इस परियोजना को मंडी क्षेत्र के न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

स्थानीय लोगों और न्यायिक समुदाय को उम्मीद है कि नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स के निर्माण से न्यायिक सेवाएं अधिक सुलभ और प्रभावी बनेंगी। इसके साथ ही यहां बच्चों, महिलाओं और अन्य संवेदनशील गवाहों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी भय या दबाव के न्यायिक प्रक्रिया में भाग ले सकें।कार्यक्रम में उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति गुरमीत सिंह संधावालिया मौजूद रहे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD